India News (इंडिया न्यूज), Canada Toronto Shooting: टोरंटो के स्कारबोरो में शुक्रवार (7 मार्च, 2025) देर रात सामूहिक गोलीबारी की घटना में कम से कम 11 लोग घायल हो गए हैं। घटना रात करीब 10.30 बजे प्रोग्रेस एवेन्यू और कॉरपोरेट ड्राइव के पास हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के दौरान एक पब के पास कई लोगों को गोलियां लगीं। हालांकि, गोलीबारी की घटना के बाद घायलों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित किया तथा घायलों को सहायता प्रदान की।

पुलिस ने क्या कहा?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इस पूरे मामले पर पुलिस ने पुष्टि की है कि घटना के संदिग्ध अभी भी फरार हैं, और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बताते चलें कि, शूटर की पहचान हमले के मकसद या हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में अभी तक कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इलाके के निवासियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत कानून प्रवर्तन को रिपोर्ट करने का आग्रह किया गया है।

पाकिस्तान की नई चाल, Trump की राह पर चले Shehbaz, इस तरह भारत से आगे निकलने का बनाया प्लान

टोरंटो के मार्खम में भी हुई गोलीबारी

टोरंटो के मार्खम में शुक्रवार (7 मार्च) को एक घर में हुई गोलीबारी में 20 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस का कहना है कि गोलीबारी शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे हाईवे 48 और कैसलमोर एवेन्यू के पास सोलेस रोड पर स्थित एक घर में हुई। केविन नेब्रीजा के अनुसार, गोलीबारी की जगह पर पहुंचे अधिकारियों ने दो वयस्कों को गोली लगने के घाव के साथ पाया। मृतक महिला की पहचान 20 वर्षीय नीलाक्षी रागुथास के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

CM Rekha Gupta: ये लो आ गया महिला समृद्धि योजना पर बड़ा अपडेट, किसे मिलेंगे दिल्ली में 2500 रुपये और किन्हें नहीं! यहां ले पूरी जानकारी