Armed Attack: मैक्सिको के सीमावर्ती शहर जुआरेज में कुछ हमलावरों ने एक जेल में फायरिंग कर दी है। इस हमले में 14 लोगों की जान चली गई है। एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि मरने वालों में 4 कैदी और 10 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। वहीं इस हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। साथ ही करीब 24 लोग भाग निकले हैं।
हमलावरों के बारे में नहीं चला पता
आपको बता दें कि फिलहाल हमला करने वाले हमलावरों के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रवक्ता ने इस हमले के बारे में बताया है कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7 बजे हमलावर बख्तरबंद वाहनों में जेल पहुंचे और उन्होंने गोलियों की बरसात शुरू कर दी।
शहर के दूसरे हिस्से में ड्राइवरों की मौत
बताते चलें कि शहर के एक और अलग हिस्से में बाद में दो और ड्राइवरों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने इस लेकर जानकारी दी है कि सशस्त्र हमले में उन लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य अभियोजक ने फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि क्या ये तीनों घटनाएं संबंधित थीं।
जेल से भाग निकले 24 कैदी
अधिकारियों ने जानकारी दी है कि जेल में ये हमला उस वक्त हुआ है जिस दौरान सभी कैदियों का अपने परिवार वालों से मिलने का वक्त था। इस दौरान सुबह करीब 7 बजे एक गाड़ी से कुछ बंदूकधारीजेल में घुस गए। जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों पर भी फायरिंग कर दी। 24 कैदी भी गोलीबारी के डर से जेल से भाग निकले हैं।
Also Read: 2016 में हुई नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगी फैसला, याचिकाकर्ताओं ने की ये मांग