India News (इंडिया न्यूज़), Pakistan, दिल्ली: पाकिस्तान के वजीरिस्तान में बड़ी आतंकी घटना सामने आई है। यहां एक हमले में 11 लोगों की मौत हो गई है। यह सभी लोग मजदूर थे। दो लोग घटना में घायल भी हुए है। घयालों में अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना तब हुई जब कुछ मजदूर यात्रा कर रहे थे तभी आतंकी ने गाड़ी में ब्लास्ट कर दिया। यह पूरी घटना उत्तरी वजीरिस्तान के शव्वाल में हुई। जहां यह घटना हुई वही से सेना का काफिला गुजर रहा था। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि निशाने पर सेना थी या मजदूर ही निशाने पर थे।

इससे पहले वजीरिस्तान में सेना को निशाना बनाकर कई हमले किए गए है। शनिवार को सेना के जवाने के काफिले पर आतंकियों की तऱफ से रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड यानी आरपीजी से हमला किया। इसमें सेना के चार जवान बुरी तरफ से घायल हो गए। वजीरिस्तान के लाधा में यह हमला हुआ। पाकिस्तान में सेना पर आतंकी हमले मानो आम हैं। टीटीपी और आईएसआईएस-के ने पिछले दिनों कई हमलों को अंजाम दिया है, जिसमें बड़ी संख्या में सेना के जवान मारे गए हैं।

31 जुलाई को हुआ था हमला

पिछले महीने 31 जुलाई को खैबर पख्तूनवा में आतंकियों ने एक राजनीतिक रैली में हमला कर दिया था। इसमें एक नेता सहित 45 लोगों की मौत हो गई थी। जमियत उलेमा इस्लाम शहबाज सरकार के समर्थन वाली पार्टी है।। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. तालिबान ने इससे किनारा कर लिया था और हमले की निंदा भी की थी। वही बालूचिस्तान में पिछले हफ्ते हुए हमले में कई चीनी इंजीनियरों की मौत हो गई थी। इस हमले को हालांकि, बालूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने अंजाम दिया था।

यह भी पढ़े-