India News (इंडिया न्यूज), India-Pakistan Tension : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देशों की सेनाएं इस समय अलर्ट पर हैं। भारत की जवाबी कार्रवाई की आशंका से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। पड़ोसी देश के नेताओं से लेकर उनकी सेना तक, सभी दहशत में हैं। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पाकिस्तान के कई बड़े नेता भारत को युद्ध और परमाणु हथियारों की धमकी दे रहे हैं। पहलगाम हमले में दुनिया के लगभग सभी देश भारत के साथ खड़े हैं।
लेकिन एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, अजरबैजान, जिसे पड़ोसी देश अपना खास दोस्त कहता है – अब भारत के साथ अपने संबंधों को बढ़ा रहा है। इसके तहत दोनों देशों के बीच अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू करने का फैसला किया गया है।
अजरबैजान और भारत के बीच मजबूत हो रहे रिश्ते
अजरबैजान के इस फैसले से न सिर्फ भारत के साथ उसके संबंध मजबूत होंगे। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा जुलाई से शुरू होगी। दिल्ली और मुंबई के लिए अजरबैजान की राजधानी बाकू के लिए पहले से ही सीधी उड़ानें संचालित की जा रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 जुलाई से बाकू और अहमदाबाद के बीच ये फ्लाइट शुरू होने जा रही हैं, जो हफ्ते में चार दिन चलेंगी। अजरबैजान की राष्ट्रीय एयर कैरियर अजल मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चार दिन के लिए ये सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही है। फिलहाल अजल बाकू से मुंबई और दिल्ली के लिए फ्लाइट संचालित करती है।
फ्लाइट सर्विस शुरू करने के अलावा अजरबैजान ने भारत के साथ एक और समझौता भी किया है। इस साल एनर्जी वीक के दौरान अजरबैजान ने भारत के एनर्जी सेक्टर में रणनीतिक अवसरों को तलाशने के लिए एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। अजरबैजान भारत के लिए एक महत्वपूर्ण एनर्जी सप्लायर है, यह भारतीय तेल कंपनियों में निवेश करता है।
पहलगाम हमले पर अजरबैजान ने जताया था दुख
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 भारतीयों पर अजरबैजान सरकार ने दुख जताया था। हमले के बाद उसने भारत सरकार को संदेश भेजा था। वहीं, पिछले महीने जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ अजरबैजान गए थे, तो उन्होंने संयुक्त प्रेस इवेंट में कश्मीर का मुद्दा उठाया था, लेकिन अजरबैजान के प्रधानमंत्री इल्हाम अलीयेव ने इस मुद्दे पर बात नहीं की थी।
भारत में ऐसा क्या हुआ जो सबसे खूंखार दोस्त भी कांप गया? जारी की ऐसी चेतावनी दुनिया भर में मच गई हलचल