India News (इंडिया न्यूज), Balochistan CM On RAW : पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने भारत को लेकर बड़ा दावा किया है। बुगती ने भारत की खुफिया एजेंसी रॉ पर आरोप लगाया है कि वो पाकिस्तान को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए रॉ की तरफ से एक आतंकवादी संगठन फितना अल हिंदुस्तान को फंड किया जा रहा है।

क्वेटा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीर सरफराज बुगती ने आगे कहा कि ये संगठन पाकिस्तान की शांति और सुरक्षा के खिलाफ काम कर रहा है, खासकर बलूचिस्तान जैसे संवेदनशील इलाकों में। इस पीसी में बुगती के अलावा बलूचिस्तान के योजना मंत्री जहूर अहमद बुलेदी और मुख्य सचिव भी मौजूद थे।

बुगती का रॉ पर आरोप

बलूचिस्तान प्रांत के सीएम बुगती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे कहा कि ‘फ़ितना अल हिंदुस्तान’ पूरी तरह से आतंकी संगठन है और इसका बलूचिस्तान या बलूच समुदाय से कोई संबंध नहीं है।

इस दौरान पत्रकारों को ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सुनाई गई जिसमें इस संगठन के दो कार्यकर्ता- शानबे और रहमान गुल अपने कथित रॉ हैंडलर्स से बात करते सुने गए। बुगती के मुताबिक खुजदार में हुए हमले, जिसमें मासूम बच्चों की जान चली गई, इसी आतंकी संगठन के निर्देश पर किए गए थे और इसमें रॉ की भूमिका सामने आई थी।

‘PAK की तरक्की बर्दाश्त नहीं कर पा रहा भारत’

बुगती ने आगे कहा कि भारत पाकिस्तान की आर्थिक प्रगति को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है और इसीलिए वह छद्म युद्ध के ज़रिए पाकिस्तान को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि भारत समर्थित यह साजिश सिर्फ़ बलूच लोगों के नाम पर पाकिस्तान को विभाजित करना चाहती है, लेकिन बलूच समाज इन गतिविधियों का समर्थन नहीं करता है। बुगती ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के बारे में भी बात की और कहा कि लापता लोगों की सूची में शामिल कई लोग स्वेच्छा से भूमिगत हो गए हैं।

बलूचिस्तान के सीएम ने कहा कि सरकार की नीति राजनीतिक संवाद और विकास पर आधारित है। लेकिन राज्य के खिलाफ हथियार उठाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, राज्य इस संगठन के हर हमले को विफल करेगा और पाकिस्तान की शांति और विकास के रास्ते में कोई भी साजिश सफल नहीं होगी।

ISI की मैडम ‘N’ भारत में बिछा रही आतंकियों का जाल! गद्दारों एक बस कॉल पर दिला रही Pak का वीजा, हिला देगी पूरी कहानी

Shehbaz की तिमारदारी से झाड़ पर चढ़े Trump, अंधे होकर पाकिस्तान पर की इतनी बड़ी मेहबानी, अपनों का दर्द भी भूले