India News (इंडिया न्यूज), Balochistan News: जो कश्मीर हजारों सालों से भारत का हिस्सा रहा है उस पर दावा करने वाला पाकिस्तान अपने ही देश को नहीं संभाल पा रहा है। एक तरफ वहां बलूचिस्तान की मांग जोर पकड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ सिंध के लोग भी अलग देश की मांग कर रहे हैं। इस बीच एक बलूच नेता ने दावा किया है कि बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। उन्होंने बलूचिस्तान को अलग देश बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की अपील

बलूच नेता मीर यार बलूच ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना राष्ट्रीय फैसला ले लिया है और अब दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने भारत समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की अपील की है। उन्होंने भारतीय मीडिया, यूट्यूबर्स और बुद्धिजीवियों से आग्रह किया कि वे बलूचों को पाकिस्तान के अपने लोग कहना बंद करें। उन्होंने भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि हम अपनी नस्ल बचाने के लिए निकले हैं, आइए और हमसे जुड़िए।

‘पाक को दिया गया कर्ज पैसे की बर्बादी’

मीर यार बलूच ने कहा, “पाकिस्तान को दी गई अंतरराष्ट्रीय सहायता और ऋण, पैसे की बर्बादी थी। 1947 से 2025 तक पाकिस्तान ने पश्चिम, आईएमएफ, विश्व बैंक से अरबों डॉलर प्राप्त किए और हजारों जिहादी समूहों का समर्थन किया। पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के नाम पर अमेरिका से धन लिया, लेकिन इस धन का इस्तेमाल 9/11 के हमले के बाद अफगानिस्तान में 5000 से अधिक अमेरिकी सैनिकों, नाटो सैन्य बलों और नागरिकों को मारने के लिए आतंकवादियों पर किया।

पानीपत से पकड़ा गया पाकिस्तान के लिए ‘जासूसी’ करने वाला युवक, पाकिस्तान के एक ‘हैंडलर’ के संपर्क में था नौमान, कई सुराग और सबूत लगे हाथ

‘बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं’

मीर यार बलूच ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान में बलूच लोग सड़कों पर हैं और यह उनका फैसला है कि बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि दुनिया अब इस मामले में मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकती। उन्होंने कहा, “दुनिया को इस सच्चाई का एहसास होना चाहिए कि पाकिस्तान को अपने आतंकी व्यवहार के कारण बलूचिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासभा की आपात बैठक बुलानी चाहिए।”

ट्रंप ने क्यों की युद्धविराम की पहली घोषणा? कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, पूछ डाले ये तीखे सवाल