इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : कैथोलिक चर्च के पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI की मृत्यु हो गई है। पूर्व पोप बेनेडिक्ट की उम्र 95 साल कि थी। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। जिसकी वजह से उनका शनिवार को निधन हो गया है। उनके निधन के बाद लोग पोप बेनेडिक्ट को श्रद्धांजलि देते हुए याद कर रहे हैं। जानकारी दें, उन्होंने 2005 से 2013 तक एपोस्टोलिक सी का आयोजन किया था। उन्होंने साल 2013 में किसी कारणवश रूप से पोप के पद को छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी। हाल के दिनों में वो वेटिकन गार्डन में एक छोटे से मठ, मेटर एक्लेसिया में रहने लगे थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेनेडिक्ट 16वें कुछ समय से बीमार थे। उम्र बढ़ने के कारण उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई थी। पोप फ्रांसिस ने बुधवार को वेटिकन में आम दर्शकों से बेनेडिक्ट 16वें के लिए विशेष प्रार्थना करने की अपील की थी। पोप फ्रांसिस ने कहा था कि हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि वो अंत तक चर्च पर अपनी कृपा बनाए रखें।

600 साल में इस्तीफा देने वाले पहले पोप

बेनेडिक्ट 16वें का जन्म जर्मनी में हुआ था और उनका बचपन का नाम जोसेफ रैत्जिंगर (Joseph Ratzinger) थी। बेनेडिक्ट को 2005 में वेटिकन सिटी का पोप चुना गया था। उस समय उनकी उम्र 78 वर्ष की थी और वह सबसे उम्रदराज पोप में से एक थे। वह करीब आठ साल तक रोमन कैथोलिक चर्च के पोप थे। उन्होंने 2013 में पद छोड़ दिया था और सन 1415 में ग्रेगरी XII के बाद इस्तीफा देने वाले पहले पोप बने थे। उन्होंने यूरोप में ईसाई धर्म को फिर से जगाने की कोशिश की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त की गहरी संवेदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेनेडिक्ट सोलहवें के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि पूर्व कैथोलिक पोप को समाज के लिए उनकी बहुमूल्य सेवा के लिए याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट सोलहवें के निधन से दुखी हूं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन चर्च और ईसा मसीह की शिक्षाओं के लिए समर्पित कर दिया। उन्हें समाज के लिए उनकी बहुमूल्य सेवा के लिए याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं दुनियाभर के उन लाखों लोगों के साथ हैं, जो उनके निधन से दुखी हैं।