India News (इंडिया न्यूज), Birmingham Nightclub Shooting: अमरीका में इन दिनों हो रही गोलीबारी, पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गई है। जहां शनिवार (13 जुलाई) अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर उनकी चुनावी रैली के दौरान हमला किया गया। वहीं अलबामा में बर्मिंघम नाइटक्लब में शनिवार देर रात गोलीबारी हुई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। बर्मिंघम पुलिस के अनुसार, 27वीं स्ट्रीट नॉर्थ स्थित एक नाइटक्लब में रात 11 बजे कई लोगों ने गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि नाइटक्लब के अंदर दो महिलाओं और फुटपाथ पर एक व्यक्ति का शव मिला।

गोलीबारी में चार लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बर्मिंघम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए कई लोगों को बाद में अस्पताल ले जाया गया। जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया और कुछ लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, गोलीबारी करने वाले व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और न ही अभी तक यह पता चल पाया है कि उसने गोली क्यों चलाई। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं में कोई कमी नहीं दिख रही है। रिपोर्ट के अनुसार, एक आंकड़े में बताया गया है कि इस साल अमेरिका में कम से कम 293 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं।

Firing on Trump: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए डोनाल्ड ट्रंप, कान को छूती हुई निकली थी गोली

बर्मिंघम में एक और गोलीबारी की घटना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा बर्मिंघम में शनिवार शाम को डायन समर ड्राइव के 1700 ब्लॉक में एक कार पर गोलीबारी की गई। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में एक पांच साल के बच्चे की भी मौत हो गई। वहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान हमला किया गया, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। गोली उनके कान के पास से निकल गई। एफबीआई ने हमलावर की पहचान पेंसिल्वेनिया के बेथेल पार्क निवासी 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में की है, जिसे सीक्रेट सर्विस कर्मियों ने गोली मार दी।

Thomas Matthew Crooks: कौन है ट्रम्प पर पेंसिल्वेनिया रैली में गोली दागने वाला शख्स? जानें उससे जुड़े 5 अहम बिंदु