India News (इंडिया न्यूज), BLA chief Bashir Zeb Dead : बलूचिस्तान में इस वक्त पाक सेना के लिए बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) काल बनकर टूट रहा है। जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक करने के बाद उसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। अब इसी कड़ी में बलूच विद्रोहियों ने रविवार को पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 90 सैनिकों के मारे जाने की खबर है।
BLA ने दावा किया है कि मजीद ब्रिगेड ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला किया है। इसके बाद BLA के फतेह दस्ते ने हमला किया, जिससे मरने वाले कुल पाकिस्तानी सैनिकों की संख्या 90 हो गई।
लेकिन इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रमुख बशीर जेब की हत्या कर दी गई है। जेब की हत्या इराक में की गई है। बता दें कि पहले ही बशीर जेब ने कहा था कि उन्हें वहां बिना किसी को पता चले मार दिया जाएगा। उन्हें ठीक उसी जगह गोली मारी गई, जहां वो छिपे हुए थे।
कौन है बशीर जेब?
बता दें कि 2018 में जेब को बीएलए की कमान सौंपी गई थी। जेब के प्रमुख बनने से पहले वो संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य थे। उनके आने के बाद से बलूचिस्तान में बीएलए की गतिविधियां तेज हो गईं और इलाके में उनका प्रभाव भी बढ़ गया। बशीर जेब के पिता बलूचिस्तान के प्रसिद्ध डॉक्टर हैं. उनका घर प्रांतीय राजधानी क्वेटा से लगभग 145 किलोमीटर पूर्व में स्थित नुश्की कस्बे में है। जेब मुहम्मद हसनी जनजाति से ताल्लुक रखते हैं, जो दक्षिणी बलूचिस्तान के कई जिलों में फैली सबसे बड़ी जनजातियों में से एक है।
जेब काफी पढ़े लिखे हैं, उनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है। जेब ने अपनी शुरूआती शिक्षा क्वेटा के डिग्री कॉलेज से पूरी की 2012 में वह बीएलए के आजाद मिशन के तहत संगठन से जुड़े और तब से इसी संगठन में सक्रिय रूप से काम कर रहे थे।
जेब ने BLA को किया पहले से ज्यादा मजबूत
ऐसा माना जाता है कि जेब के आने के बाद से BLA काफी ज्यादा मजबूत हो गया है। जेब ने संगठन में बलूच महिलाओं को शामिल किया। बाद में ये महिलाएं बुर्के के नीचे बम से लैस जैकेट पहनकर हमलों को अंजाम देती हैं। जेब के नेतृत्व में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने न केवल पाकिस्तानी सेना पर हमले किए, बल्कि चीनी सैनिकों को भी निशाना बनाया। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो बशीर जेब के तालिबान से भी करीबी संबंध रहे, जिससे पाकिस्तान की सेना इस इलाके में खुद को असहाय महसूस कर रही है।
सबसे खास बात ये है कि जेब ने बीएलए को और ज्यादा मजबूत करने के लिए नए और शिक्षित युवाओं को संगठन में शामिल किया। यही कारण है कि बलूचिस्तान में लगातार BLA के लड़ाके पाक सेना पर मौत बनकर मंडरा रहे हैं। लेकिन बशीर जेब के मारे जाने के बाद BLA को बड़ा झटका लगा है। अब देखना होगा कि यहां से संगठन क्या करता है।
अपने ही नागरिकों पर भारत के पड़ोसी ने गिराया बम, 27 लोगों की मौत, कई घायल