India News (इंडिया न्यूज), Boat Capsizes In Congo: अफ्रीकी देश कांगो में एक भयानक हादसा होने की खबर आ रही है। कांगो के दक्षिण-पश्चिम इलाके में एक नाव डूब गई है, जिसके चलते लगभग 25 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की लिस्ट में एक मशहूर फुटबॉलर भी शामिल है। कई लोग अभी तक लापता हैं और मौके पर कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं। बता दें कि इस एक्सिडेंट में फंसे 30 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। हैरानी की बात ये भी है कि कांगो में इस तरह के हादसों के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
दक्षिण-पश्चिम कांगो में रविवार रात नाव पलट गई। ये नाव मै-नडोम्बे प्रांत के मुशी शहर से लौट रही थी और नदी में एक्सिडेंट का शिकार हो गई। इन नाव के डूब जाने से करीब 25 लोगों की डूबने से मौत हो गई है, कई लोगों के परिजन अभी तक उन्हें तलाश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अधिकारियों की मुस्तैदी से 30 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।
इस हादसे के बारे में प्रांतीय प्रवक्ता एलेक्सिस मपुतु ने बताया है। उन्होंने बताया कि रात के अंधेरे में खराब विजिबिलिटी के कारण ये हादसा हो सकता है। हालांकि, इस पर अभी तक जांच चल रही है। हादसे के कारणों के बारे में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है