India News (इंडिया न्यूज),Donald Trump: कई दिनों से चल रहे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद अब संघर्ष विराम का ऐलान हो चुका है। वहीँ इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाक को ऐसी सजा दी जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे। दरअसल, 7 मई से दोनों देश युद्ध के मोर्चे पर आमने-सामने डटे हुए थे, हालांकि बाद में भारत और पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का ऐलान कर दिया। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, इससे पहले सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस ट्वीट के बाद बवाल हो गया है।
ट्रंप ने चली लोमड़ी की चाल
इस ट्वीट में ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की जानकारी दी थी। इतना ही नहीं इस दौरान ट्रंप ने कई बड़े दावे भी किए थे। वहीँ अब कहा जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप अब उन वैश्विक नेताओं में शामिल हो रहे हैं, जो युद्ध के दौरान देशों के बीच स्थति को ठंडा करा देते हैं। हालांकि, उन्होंने न सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को खत्म किया है, बल्कि कई ऐसे देश हैं जिनमे ट्रंप ने युद्ध के समय मध्यस्था करवाई है। वहीँ आइए जान लेते हैं ट्रंप की इस चाल के बारे में?
इन देशों में कराई मध्यस्था
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच भी टांग अड़ाई। वहीँ इस दौरान व्हाइट हाउस में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच हुए वाद विवाद चर्चा का विषय बनी थी। वहीँ फिर ट्रंप ने हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को खत्म कराने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस वजह से ट्रंप ने करवाया सीजफायर
जैसा की आप सभी जानते हैं कि, नोबेल पुरस्कार हर साल भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति, चिकित्सा और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान के तौर पर दिया जाता है। यह पुरस्कार आमतौर पर दो या तीन लोगों को ही दिया जाता है। शांति का नोबेल पुरस्कार भी किसी संगठन या संस्था को दिया जाता है। शांति का नोबेल पुरस्कार हर साल ओस्लो में दिया जाता है। वहीँ अब ट्रंप भी इसी लिस्ट में शामिल होना चाहते हैं।
‘जो हमारे हैकर्स लड़े हैं…’, पाकिस्तानी एंकर्स का दावा सुन चकरा जाएगा माथा, Video देख छूट जाएगी हंसी