कान्‍स, Cannes Film Festival 2022: ये पहली बार हुआ है कि 75वें कान्‍स फि‍ल्‍म फेस्टिवल के दौरान महिलाओं ने रेड कार्पेट पर यूक्रेन के पक्ष में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने रूसी सैनिकों के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए धुएं के गोले भी फेंके। प्रदर्शन के कारण कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। वहीं इससे पहले 20 मई को विरोध प्रकट करते हुए एक महिला ने न्‍यूड होकर गुस्‍सा जाहिर किया था।

विरोध प्रदर्शन के लिए क्‍या ली थी अनुमति

कान्‍स फि‍ल्‍म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2022) के दौरान जो प्रदर्शन किया गया क्‍या उसके लिए अनुमति ली गई थी। इस बारेे में अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन इसे भी इवेंट की तरह ही देखा जा रहा है। हाई सिक्‍योरिटी के बीच धुएं के गोले फेंकने की अनुमति ली गई थी इसकी भी पुष्टि नहीं है। लेकिन यह स्‍पष्‍ट है कि कान्‍स फि‍ल्‍म फेस्टिवल के जरिए रूस को चेतावनी दी गई है। वहीं ये सवाल भी उठता है कि हाई सिक्‍योरिटी के बीच यह सब कैसे हुआ।

क्‍या लिखा था ‘ए वुमन’ की सूची में

रविवार को जो प्रदर्शन हुआ उसमें महिलाओं ने ‘ए वुमन’ के नाम पर विरोध जताया था। इस पर एक सूची थी जिसमें प्रताड़ित महिलाओं के नाम लिखे हुए थे। बताया जाता है कि फ्रांस में पति से प्रताड़ित महिलाओं के नाम उनके शामिल थे जो वहां घरेलू हिंसा में जान गवां चुकी हैं। इससे पहले विरोध करते हुए महिलाओं ने धुएं के गोले फेंके थे, जिससे चारों तरफ धुआं फैल गया था। यह देखकर सभी भौचक्‍के रह गए थे।

होली स्‍पाइडर के प्रीमियर के दौरान हुआ विरोध

कान्‍स फि‍ल्‍म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2022) का आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार हो रहा था। ऐसे में इसी दौरान होली स्‍पाइडर का प्रीमियर चल रहा था। इसी दौरान महिलाओं ने सूची के साथ विरोध प्रकट किया। आपको बता दें कि होली स्‍पाइडर एक थ्रिलर है। इस फि‍ल्‍म की कहानी के अनुसार एक महिला वेश्‍याओं को मारने वाले आदमियों को पकड़वाती है। पूरी कहानी इसी के ईद गिर्द घूमती है।

विरोध में न्‍यूड प्रदर्शन कर चुकी है महिला

रविवार को कान्‍स फि‍ल्‍म फेस्टिवल में हुए प्रदर्शन से ठीक पहले शुक्रवार 20 मई को एक महिला ने भी विरोध प्रकट किया था। महिला ने यूक्रेन के समर्थन में न्‍यूड प्रदर्शन किया। विरोध प्रकट करने के लिए महिला ने पीले रंग का यूक्रेन का ध्‍वज बनाया हुआ था। उसी पर महिला ने लिखा था स्‍टॉप रेपिंग अस।

न्‍यूड प्रदर्शन की जरूरत क्‍यों पड़ी

महिला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा महिलाओं के रेप की घटनाओं पर किसी का ध्‍यान नहीं जा रहा। इसलिए उन्‍होंने विरोध के लिए ये रास्‍ता अपनाया। जैसे ही महिला ने न्‍यूड प्रदर्शन किया उसी वक्‍त एक गार्ड नेे महिला का शरीर ढंकते हुए उसे रेड कार्पेट से हटा दिया था।

यूक्रेन में रेप के खिलाफ न्यूड हुई थी महिला

इस महिला ने यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा महिलाओं के रेप का खुलासा करने के लिए इस इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। इसीलिए उसने रेड कार्पेट पर ‘स्टॉप रेपिंग अस’ का नारा लगाया था। हालांकि, गार्ड्स ने कोट से महिला के शरीर को ढंककर उसे रेड कार्पेट से हटा दिया गया।

वोलोदिमिर ने भी पुतिन पर साधा था निशाना

75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सभा को वर्चुअली संबोधित किया था। इस दौरान राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर हमला करते हुए कहा था कि आदमजात में नफरत खत्‍म हो जाएगी और तानाशाह मौत को प्राप्‍त होंगे। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने फिल्म निर्माताओं से ये भी कहा था कि वे फासीवाद पर कॉमेडी फि‍ल्‍म बनाएं।

ये भी पढ़ें : क्‍या है मंकी पॉक्‍स, ब्रिटेन के बाद अमेरिका के समलैंगिकों में मिले ज्‍यादा केस

ये भी पढ़ें : क्यों बढ़ रहे हैं रसोई गैस के दाम, जानिए कैसे तय होती हैं एलपीजी की कीमतें

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube