India News (इंडिया न्यूज), China Population Control : पड़ोसी देश चीन वैसे तो हमेशा कुछ-न-कुछ करके भारत की टेंशन बढ़ा देता है। लेकिन अब राष्ट्रपति शी जिनपिंग खुद अपनी जनता की वजह से परेशान चल रहे हैं। असल में कुछ रिपोर्ट्स की माने तो चीन की घटती आबादी को लेकर शी जिनपिंग खासे परेशान चल रहे हैं। आबादी बढ़ाने को लेकर नागरिकों को प्रलोभन भी दे रहे हैं, लेकिन कुछ काम नहीं कर रहा है। चीन में एक बार फिर आबादी में गिरावट देखने को मिली है। चीन की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 2024 में उसकी आबादी में लगातार तीसरे साल गिरावट दर्ज की गई है। देश में छह दशक से भी ज्यादा समय तक आबादी बढ़ने के बाद अब इसमें कमी देखने को मिल रही है।

चीन के मुताबिक पिछले साल लगातार तीसरे साल उसकी जनसंख्या में गिरावट आई है। इससे दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश के लिए आगे जनसांख्यिकीय चुनौतियां बढ़ रही हैं, जो अब उम्रदराज लोगों की आबादी बढ़ने और कामकाजी उम्र के लोगों की लगातार कमी का सामना कर रहा है। चीन की जनसंख्या 2024 के अंत में करीब एक अरब 40 करोड़ है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 14 लाख कम है।

बराक और मिशेल ओबामा के रिश्ते में आई खटास! ट्रंप के शपथ ग्रहण में न जाने और तलाक की अफवाहों के पीछे इस शख्स को बताया जा रहा है जिम्मेदार!

क्यों घट रही चीन की आबादी?

घटती आबादी के पीछे जीवन-यापन की बढ़ती लागत के कारण युवा लोग उच्च शिक्षा और करियर को तरजीह देते हुए विवाह और बच्चे पैदा करने को टाल रहे हैं या इससे इनकार कर रहे हैं। लोगों का जीवन भी लंबे समय तक चल रहा है, जो देश में नवजातों की जन्म दर के संगत नहीं है। बता दें कि तीन साल पहले चीन जनसंख्या में लगातार गिरावट आने के मामले में जापान और पूर्वी यूरोप के अधिकांश देशों की सूची में शामिल हो गया था।

याद दिला दें कि इस वक्त भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। चीन इस मामले में दूसरे नंबर पर है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब चीन लंबे समय से दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक रहा है। चीनी आकड़ो की माने तो वहां पर उनकी आबादी का 22 फीसदी लोग 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं। इनकी आबादी लगभग 31 करोड़ से भी ज्यादा है। साल 2035 तक, यह संख्या 30 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है। चीन को इसी बात का डर है।

दुनिया के सबसे ताकतवर देशों के बीच कहां है भारत? सुनकर कांप जाएगा यूरोप, फुट फुटकर रोएगा पाकिस्तान