India News, (इंडिया न्यूज), China removes defence minister Li Shangfu: चीन से एक बार फिर हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। लंबे समय से गायब चल रहे अपने रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू को उनके पद से हटा दिया गया है। पिछले दो महीने से वो गायब थे। पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग के बाद ली इस साल गायब होने वाले दूसरे वरिष्ठ चीनी अधिकारी हैं। किन गैंग को भी जुलाई में बिना किसी स्पष्टीकरण के पद से हटा दिया गया था। मार्च में कैबिनेट फेरबदल के दौरान रक्षा मंत्री बने ली को 29 अगस्त को भाषण देने के बाद से नहीं देखा गया है।
शी जिनपिंग के सत्ता में बने रहने पर सवाल उठाए गए थे सवाल
गायब होनो वाले दोनों ही नेताओं ने राष्ट्रपति और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के नेता शी जिनपिंग के सत्ता में बने रहने पर सवाल उठाए थे। शी जिनपिंग निष्ठा को सर्वोपरि मानते हैं और उन्होंने सार्वजनिक और निजी तौर पर भ्रष्टाचार पर हमला किया है। हालांकि इस तरह के एक्शन को कभी-कभी राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने, बिगड़ी अर्थव्यवस्था से ध्यान भटकाने और अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने के तौर पर देखा जाता है।
ली पर अमेरिका में प्रतिबंध
ली पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। रूस से हथियार खरीद की देखरेख के संबंध में अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया, जिसके कारण वह यूएस में प्रवेश नहीं कर सकते। चीन ने तब से अमेरिकी सेना के साथ संपर्क तोड़ दिया है। इसके अलावा अमेरिका की ओर से ताइवान को हथियार देने को लेकर भी चीन नाराज है। चीन ने अमेरिकी प्रतिबंधों को नहीं माना है। इसके अलावा उसने कहा है कि ली के खिलाफ यह प्रतिबंध हटाने होंगे।
यह भी पढ़ें: Cricket World Cup 2023: मोहम्मद हफीज ने भारत को लेकर की टिप्पणी, आकाश चोपड़ा ने लगा दी क्लास
Cricket in Olympics: ओलंपिक में शामिल हुआ क्रिकेट, जानें Virat Kohli की क्यों हो रही चर्चा
Cricket World Cup 2023: पाक पर जीत के बाद, भारत के दोनों हाथ में लड्डू