इंडिया न्यूज, ताइपे सिटी:
(Chinese Fighter Plane) चीन के फाइटर जेट्स ने एक बार फिर ताइवान की सीमा में घुसपैठ की है। 1 अक्टूबर को चीन ने अपने राष्ट्रीय दिवस पर फाइटर जेट्स से शौर्य प्रदर्शन किया था। तभी ये जेट अपना शौर्य दिखाते दिखाते ताइवान की सीमा में घुस गए। चीनी जेट्स के फ्लाइट रुट का नक्शा जारी करते हुए ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा है कि चीन ने 18 जे-16, 4 सुखोई-30 विमान और 2 परमाणु बम गिराने में सक्षम एच-6 बॉम्?बर भेजे थे। इसके जवाब में ताइवान की एयरफोर्स ने भी अपने फाइटर जेट्स उड़ाए।
जानकारी के मुताबिक चीनी जेट्स का पहला दस्ता प्रतास आइलैंड के इलाके से गुजरा। दूसरे दस्ते ने बाशी चैनल के उपर उड़ान भरी। यह चैनल ताइवान को फिलीपीन्स से अलग करता है और प्रशांत महासागर और विवादित साउथ चाइना सी को जोड़ता है। ताइवान ने चीनी जेट्स को मॉनिटर करने के लिए मिसाइल सिस्टम भी तैनात कर दिया है। ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में लगातार चीनी घुसपैठ की खबरें आती रहीं हैं। ताइवान पिछले एक साल से चीनी एयरफोर्स की घुसपैठ की शिकायत कर रहा है। हालांकि, इस मामले में चीन की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

क्यों करता है चीन ऐसा

चीन के लड़ाकू जहाजों का ताइवान की सीमा में जबरदस्ती दाखिल होना कोई नई बात नहीं है। चीन अक्सर ऐसा करता है। इसका मुख्य कारण है कि चीन ताइवान पर अपनी स्वायत्तता का दावा करता है। ताइवान चीन के इस दावे को खारिज करता आया है। इस वजह से चीन ने ताइवान पर चीनी संप्रभुता स्वीकार करने के लिए लिए सैन्य और राजनीतिक दबाव बढ़ा दिया है।

Connect Us : Twitter Facebook