मॉस्को। व्लादिमिर पुतिन(President Vladimir Putin), ये नाम आपने कभी तो सुना ही होगा। पुतिन रूस के मौजूदा राष्ट्रपति हैं। इन दिनों यूक्रेन- रूस में चल रहें युद्ध के कारण लगातार उनकी चर्चा की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि पुतिन इन दिनों कई गंभीर बीमारियों से जुझ रहें हैं। हाल में ही पुतिन को अपने एक आधिकारिक यात्रा को लेकर भारत आना था लेकिन वह नहीं आ पाएंगे इस खबर की पुष्टि की गई है। लेकिन बीच रूस में एक नए दावे किये जा रहें हैं जो कि अपने- आप में चौंकाने वाला है। इस दावे में कहा जा रहा है कि व्लादिमिर पुतिन का इस साल के अक्टुबर तक उनका कत्ल कर दिया जाएगा। साथ ही इस दावे में कहा गया है कि इस काम को अंजाम तक उनके करीबियों के द्वारा ही पहुंचाई जाएगी।
71 वां जन्मदिन नहीं मना पाएंगे पुतिन
ये दावा कोई और नहीं व्लादिमिर पुतिन के बाद रूस के सबसे शक्तिशाली नेता व पुतिन के धूर विरोधी ल्या पोनोमारेव ने किया है। उन्होंने कहा है कि “व्लादिमिर पुतिन का इस साल 7 अक्टूबर के पहले कत्ल कर दिया जाएगा। रूसी राष्ट्रपति किसी भी सूरत में अपना 71वां जन्मदिन नहीं मना पाएंगे। उनके मुताबिक, पुतिन के कत्ल की साजिश रची जा रही है और उनकी मौत के जिम्मेदार वही लोग होंगे जो उनके काफी करीबी हैं।”
रूस में एक बार फिर होगी खूनी क्रांति
पोनोमारेव उन नेताओं में शामिल हैं जो चाहते हैं कि रूस में सही मायनों में लोकतंत्र हो। इसके लिए उन्होंने पिछले दिनों पोलैंड के कुछ नेताओं से मुलाकात भी की है। वो चाहते हैं कि रूस के संविधान को लोकतांत्रिक तरीके से तैयार किया जाए। पोनोमारेव ने कहा- हम चाहते हैं कि खुद पुतिन लोकतंत्र के लिए पहल करें और इसके लिए रूस के कई उदारवादी नेता उनकी मदद को तैयार हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले सत्ता छोड़नी होगी और वेस्टर्न कंट्रीज से बातचीत भी करनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो रूस में एक बार फिर खूनी क्रांति होगी। इस दावे के बाद एक बार फिर से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। हालांकि रूस के सरकारी अधिकारियों ने इस दावे को गलत बताया है।