India News (इंडिया न्यूज), Coldest Place on Earth: भारत में इस समय ठंड का मौसम चल रहा है। जिसकी वजह से हमारे देश के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वैसे तो हमारे देश में उत्तर भारत के लोग कड़ाके की ठंड आने पर कांप उठते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे ठंडी जगह कौन सी है? जी हां, दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां अगर आप गए तो बस कुछ ही मिनटों में आप जम सकते हैं। आइए जानते हैं कहां है वो स्थान कहां है।

सबसे ठंडी जगह कौन सी है?

बता दें कि, दुनिया की सबसे ठंडी जगह अंटार्कटिका महाद्वीप पर स्थित वोस्तोक स्टेशन है। यह एक रूसी अनुसंधान स्टेशन है और यहां 21 जुलाई 1983 को – 89.2 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया था। यह तापमान इतना कम है कि इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। वोस्तोक स्टेशन अंटार्कटिका के बीच में स्थित है, जो दुनिया का सबसे ठंडा और सूखा महाद्वीप है। इस स्टेशन की खोज सोवियत संघ के वैज्ञानिकों ने 1957 में की थी। यहां का औसत तापमान -55 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं इस जगह पर कोई पेड़-पौधे या जानवर नहीं पाए जाते हैं।

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर किया बड़ा हमला, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर

इतनी ठंड क्यों पड़ती है?

दरअसल, यह स्टेशन समुद्र तल से करीब 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऊंचाई बढ़ने के साथ तापमान भी कम होता जाता है। अंटार्कटिका ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित है, जहां सूर्य की किरणें भी सीधे नहीं पड़ती हैं। साथ ही पूरे अंटार्कटिका महाद्वीप पर बर्फ की मोटी चादर है, जो सूर्य की किरणों को परावर्तित कर देती है। इस स्टेशन पर वैज्ञानिक रहते हैं, लेकिन उनके लिए वहां रहना काफी मुश्किल है। उन्हें खास कपड़ों और उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ता है ताकि वे इतनी ठंड में जीवित रह सकें।

कट गया फडणवीस का पता! न शिंदे न पवार… अब यह नेता संभालेगा महाराष्ट्र की गद्दी, शपथ ग्रहण से पहले हुआ बड़ा खेला?