India News (इंडिया न्यूज), US Columbia Relations: दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति की गद्दी संभालने के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कई चौंकाने वाले फैसले सुना दिए। जिसमें से एक प्रवासियों को देश से निकालने से जुड़ा हुआ था। ट्रंप के इस फैसले से कई देश घबराए हुए हैं लेकिन एक छोटा सा देश है जो उनके सामने सीना तान कर खड़ा हो गया है। इस देश ने अपने नागरिकों के सम्मान की रक्षा के लिए ऐसा कदम उठाया है जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति को चौंका दिया है। इस छोटे से देश के राष्ट्रपति ने ट्रंप को खुले आम खरी-खोटी सुना डाली है।
Trump ने क्या कर दिया?
दरअसल, ये देश है कोलंबिया और प्रवासियों के मुद्दे को लेकर यहां के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो जो कदम उठाया है, उसे देखकर खुद ट्रंप के भी होश उड़ गए हैं। कोलंबिया, ट्रंप की नई प्रवासी पॉलिसी के सामने झुकने को तैयार नहीं है, इसीलिए जब अमेरिका ने 2 मिलिट्री प्लेन में कोलंबिया के प्रवासियों को वापस भेजा तो पेट्रो ने उन्हें वापस लेने से मना कर दिया। उन्होंने इन दोनों प्लेन को लैंड करने की इजाजत तक नहीं दी। राष्ट्रपति ने अमेरिका के खिलाफ अपने इस कदम को आत्मसम्मान की रक्षा बताते हुए बड़ी बात कह दी है। जाहिर तौर पर ट्रंप इस फैसले से लाल-पीले हुए होंगे।
कैसे दिखाई औकात?
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने प्रवासियों से भरे 2 अमेरिकी मिलिट्री प्लेन को लौटाते हुए कह दिया कि ‘ट्रंप का ये बर्ताब सही वहीं है। प्रवासियों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा है’? उन्होंने ऐलान किया है कि वो अपने देश के लोगों को वापस लेने के लिए प्रेसिडेंशियल विमान होंडूरास भेजेंगे और उन्हें इज्जत के साथ वापस लाया जाएगा। पेट्रो ने ट्रंप की ये बोलकर भी हवा टाइट कर दी है कि ‘कोलंबिया में भी 15,660 अमेरिकी नागरिक अवैध तरीके से रह रहे हैं’।