India News (इंडिया न्यूज), Countries Ruled By Hindu Rulers: दुनिया में ऐसे कई देश हैं जिनका इतिहास हिंदू धर्म से जुड़ा हुआ था, लेकिन समय के साथ वहां इस्लाम का प्रभाव बढ़ा और वे इस्लामिक राष्ट्र बन गए। यह बदलाव सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कारणों से हुआ। यहां कुछ प्रमुख देशों का उल्लेख किया गया है जो इस प्रक्रिया से गुजरे हैं। यह देश धीरे-धीरे हिंदू राष्ट्र से इस्लामिक राष्ट्र कैसे बन गया? दुनिया में ऐसे कई देश हैं जिनका इतिहास हिंदू धर्म से जुड़ा था, लेकिन समय के साथ वहां इस्लाम का प्रभाव बढ़ा और वे इस्लामिक राष्ट्र बन गए।

इंडोनेशिया

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया का इतिहास हिंदू धर्म से शुरू होता है। यहां पहले हिंदू थे। 13वीं शताब्दी के आसपास इस्लाम आया और इसके बाद यह देश धीरे-धीरे इस्लामिक राष्ट्र के रूप में विकसित हुआ।

अफगानिस्तान

अफगानिस्तान का इतिहास भी हिंदू धर्म से जुड़ा हुआ है। एक समय यहां हिंदू शासक और कई हिंदू मंदिर थे। लेकिन 11वीं शताब्दी में तुर्क आक्रमणकारियों ने हिंदू मंदिरों को नष्ट कर दिया और इस्लाम फैलाया। धीरे-धीरे अफगानिस्तान इस्लामिक देश बन गया।

Israel पर अब फूटा सबसे बड़ा बम? इस ताकतवर दोस्त ने मोड़ लिया मुंह…सिर पीट रहे अकड़ने वाले Netanyahu

मालदीव

बारहवीं शताब्दी तक मालदीव हिंदू राजाओं के अधीन था, जहां भारतीय चोल राजाओं का शासन था। बाद में इस्लाम आया और यह इस्लामिक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ। आज मालदीव पूरी तरह से इस्लामिक देश है।

पाकिस्तान

पाकिस्तान, जो एक समय में भारत का हिस्सा हुआ करता था, 1947 में एक स्वतंत्र इस्लामिक राज्य के रूप में पहचान में आया। यहां के मुसलमानों ने अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए एक दूसरे देश की मांग की गई। आज पाकिस्तान एक इस्लामिक राष्ट्र है, जहां पर इस्लाम का बोलबाला है और शरिया कानून का पालन होता है।

बांग्लादेश

पूर्व में पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा रहा बांग्लादेश 1971 में आज़ादी के बाद एक इस्लामिक राष्ट्र के रूप में उभरा। यहाँ इस्लाम का बहुत प्रभाव है और देश अपनी सांस्कृतिक पहचान इस्लाम के सिद्धांतों पर आधारित करता है।

मलेशिया

मलेशिया का इतिहास भी विविध धार्मिक प्रभावों से भरा हुआ है। पहले यहाँ हिंदू थे। लेकिन 15वीं शताब्दी में इस्लाम आया, जिसके बाद मलेशिया धीरे-धीरे एक इस्लामिक राष्ट्र में तब्दील हो गया।

अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान! अब भारत के इस भगोड़े से PM शहबाज शरीफ ने की मुलाकात