India News (इंडिया न्यूज), Crew 10 team arrived at ISS Sunita Williamsसुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी का इंतजार अब धीरे-धीरे खत्म होने वाला है। क्रू-10 टीम इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंच चुकी है। सुनीता और बुच बहुत जल्द धरती पर वापस लौट आएंगी। सुनीता और बुच को वापस लाने के इस नासा-स्पेसएक्स मिशन को क्रू-10 नाम दिया गया है, जिसमें कुल 4 अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। मिशन क्रू-10 टीम के जो सदस्य आईएसएस पहुंचे हैं, उनमें नासा की ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के ताकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेसकोव शामिल हैं। क्रू-10 टीम आईएसएस पर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मर की जगह लेगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो सुनीता करीब 9 महीने बाद धरती पर कदम रखेंगी। जून 2024 में वह सिर्फ 8 दिनों के लिए अंतरिक्ष में गई थीं। लेकिन उनकी वापसी करीब 287 दिनों के बाद होगी। कहा जा रहा है कि सुनीता तीन से चार दिन में धरती पर वापस लौट आएंगी। 5 जून 2024 को उन्होंने बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी
नासा-स्पेसएक्स ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी के लिए शुक्रवार को क्रू-10 मिशन लॉन्च किया। इस मिशन को फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया। इससे पहले इस मिशन को बुधवार को लॉन्च किया गया था लेकिन सिस्टम में कुछ दिक्कत के चलते इसकी लॉन्चिंग रोकनी पड़ी थी। शुक्रवार को इसे सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। दुनिया सुनीता और बुच के धरती पर लौटने का इंतजार कर रही है।
कब से अंतरिक्ष में फंसी हैं सुनीता ?
सुनीता और बुच 8 दिनों के लिए अंतरिक्ष में गए थे। 5 जून 2024 को उन्होंने बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी। जब सुनीता वापस लौट रही थीं तो स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के थ्रस्टर में तकनीकी खराबी आ गई। तब से दोनों अंतरिक्ष में फंसी हैं। करीब 9 महीने हो गए हैं। इसके साथ ही वह लगातार सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने वाली पहली महिला बन गई हैं। नासा और स्पेसएक्स संयुक्त रूप से उसकी वापसी के लिए एक मिशन चला रहे हैं।