India News (इंडिया न्यूज), Cyclone Alfred In Australia : भारत की राजधानी दिल्ली के ही लगभग आबादी वाले देश पर इस वक्त बड़ा खतरा मंडरा रहा है। यहां पर हम ऑस्ट्रेलिया की बात कर रहे हैं, जहां पर 155 KMPH की रफ्तार से साइक्लोन अल्फ्रेड बढ़ रहा है। इस खबर के बाद से ऑस्ट्रेलिया में खलबली मची हुई है। फिलहाल वहां पर इस साइक्लोन से बचने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साइक्लोन अल्फ्रेड की चपेट में ऑस्ट्रेलिया का पूर्वी तट है, जहां पर देश के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले शहर ब्रिस्बेन भी मौजूद है।

खतरे की बात यहां पर ये है कि चक्रवाती तूफान के साथ-साथ बाढ़ का भी खतरा मंडरा रहा है। अधिकारियों ने इस चक्रवाती तुफान के चलते तेज हवाओं और बाढ़ के चलते संपत्ति का काफी नपकसान होने का खतरा जताया है।

ऑस्ट्रेलिया के मौसम ब्यूरो ने जानकारी देते हुए बताया है कि गुरुवार से 155 किलोमीटर प्रति घंटे (96 मील प्रति घंटे) तक की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं। मौसम ब्यूरो के मुताबिक शुक्रवार तड़के क्वींसलैंड राज्य की राजधानी ब्रिस्बेन के पास तूफान के रूप में तट को पार करने की आशंका है। मौसम विज्ञान ब्यूरो ने कहा कि इस साइक्लोन की वजह से खूब बारिश होगी और यह जानलेवा बाढ़ आ सकती है।

हो गई Donald Trump की जगत बेइज्जती? 2 देशों के बारे में फर्राटे से बोल गए झूठ, सुनकर माथा पीट रहे चुनाव जिताने वाले

तूफान को लेकर एडवाइजरी जारी

बुधवार को क्वींसलैंड और न्यू साउथ वेल्स राज्यों में तट पर 500 किलोमीटर (311 मील) से अधिक क्षेत्र में तूफान की चेतावनी जारी की गई है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने कहा कि न्यू साउथ वेल्स के उत्तर में कुल 122 स्कूल बुधवार और गुरुवार को बंद रहेंगे और कमजोर निवासियों से गुरुवार सुबह तक शिफ्ट होने का आग्रह किया जाएगा। कुछ शहरों में दफ्तर तक बंद कर दिए गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक यह कैटेगरी 2 लेवल का साइक्लोन होगा।

इससे पेड़ों और घरों को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा खलबली की वजह से वहां पर सुपरमार्केट की अलमारियां खाली हो गई हैं क्योंकि लोग जरूरी सामान का स्टॉक कर रहे हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की आबादी जहां 2.67 करोड़ है, वहीं दिल्ली की आबादी भी करीब 2 करोड़ पार है।

क्या है ‘सफेद तबाही’…जो मार्च में आने वाली है, दुनिया के सबसे ताकतवर देश का हो जाएगा ऐसा हाल?