India News (इंडिया न्यूज), Crime News: आज हम आपको दुनिया की सबसे चौंकाने वाली मर्डर मिस्ट्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 126 साल पहले अमेरिका से सामने आई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक दुल्हन की आत्मा ने खुद ही अपनी हत्या की गुत्थी सुलझा ली। यह चौंकाने वाला मामला अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया राज्य से सामने आया। 128 साल पहले एक दुल्हन की शादी के तीन महीने बाद ही हत्या कर दी गई थी। साल 1897 में वर्जीनिया के ग्रीन बियर काउंटी नाम के इलाके में इरास्मस एडवर्ड शू नाम के एक लोहार ने अपनी बेटी की शादी उसी गांव के एक शख्स से कर दी थी।

शादी के 3 महीने बाद दुल्हन की हुई थी मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के तीन महीने बाद ही दुल्हन की मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति ने अपनी पत्नी के शव को नहलाया और उसके कपड़े बदले और लाश के पास रोता रहा। पति ने अपनी पत्नी की मेडिकल जांच भी नहीं होने दी और उसे ऐसे ही दफना दिया। सबसे हैरान करने वाली बात मौत के कुछ दिन बाद हुई। दरअसल, मृत दुल्हन की मां ने कुछ दिन बाद दावा किया कि उसकी बेटी की आत्मा उसके सामने प्रकट हुई थी।

Champions Trophy 2025:IND-NZ फाइनल मैच पर लटकी सट्टेबाजों की तलवार, लगा डाला 5000 करोड़ का सट्टा! पुलिस ने किया खुलासा इस टीम पर लगेगा मोटा पैसा

आत्मा ने खुद अपनी मां को बताई सच्चाई

मां ने दावा किया कि जब बेटी की आत्मा प्रकट हुई तो कमरा बिल्कुल ठंडा हो चुका था और कमरे में धुएं के बादल छा गए थे। तेज रोशनी के बीच उसकी बेटी की आत्मा आई और मां को अपनी मौत की पूरी कहानी बताई। बेटी की आत्मा ने बताया कि उसका पति बहुत क्रूर आदमी था। वह शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट करता था। बेटी की आत्मा ने बताया कि एक रात जब उसने खाने में मीट नहीं बनाया था तो उसके पति ने उसे बुरी तरह पीटा और उसकी गर्दन तोड़ दी।

मां ने सरकारी वकील से ली मदद

इसके बाद मां ने सरकारी वकील की मदद ली और अपनी बेटी की मौत की फाइल फिर से खुलवाई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर मृत दुल्हन के शव को कब्र से निकालकर जांच की गई। इसमें दुल्हन की गर्दन की हड्डी टूटी हुई मिली। यहां तक ​​कि दुल्हन की गर्दन पर वार के निशान भी मिले। इसके बाद दुल्हन के पति से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

IIFA के ग्रीन कार्पेट पर बिजली बनकर गिरी बॉलीवुड की ये सिज़लिंग एक्ट्रेसेस, Uorfi के लुक ने तो चौंदिया दी सबकी आंखें