India News (इंडिया न्यूज़),Indian Student: अमेरिका के इंडियाना में भारतीय छात्र पर जानलेवा हुआ। इस घटना पर अमेरिका ने खेद व्यक्त किया है। पिछले दिनों अमेरिका के इंडियाना में भारतीय छात्र वरुण राज पुचा पर हमला हुआ। बता दें, वरुण राज पुचा पर इंडियाना के एक जिम में चाकू से हमला किया गया था। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारतीय स्नातक छात्र वरुण राज पुचा पर क्रूर हमले की रिपोर्ट से स्तब्ध हैं। हम उनके पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
आरोपी हुआ गिरफ्तार, आगे की जांच जारी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। आरोपी जॉर्डन एंड्रेड को पोर्टर सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश जेफरी क्लाइमर के समक्ष पेश किया गया। हालांकि, उसने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है।
गौरबतल है कि इंडियाना में भारतीय छात्र पर हुए जानलेवा हमले पर अमेरिका ने दुख जताया है। साथ ही अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने वरुण के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अमेरिकी विदेश विभाग ने दोषी को न्याय के कटघरे में कड़ा करने के लिए जांच एजेंसियों का सहारा लिया है और कहा कि दोषी को जल्द सजा दी जाएगी।
ये भी पढ़े-
- Israel-Hamas War Prediction: इजरायल-हमास में होगी भीषण युद्ध, 450 साल पहले हो गई थी भविष्यवाणी
- Rajasthan Election 2023: BJP की तीसरी लिस्ट जारी, सामने आए 58 नाम