India News (इंडिया न्यूज), Doctor Accused of Rape: नॉर्वे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक डॉक्टर पर 87 महिलाओं के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। आरोप है कि इस डॉक्टर ने दो दशकों के दौरान अपने पेशे का दुरुपयोग किया और महिलाओं का यौन शोषण किया और इन घटनाओं का वीडियो भी बनाया। आरोपी डॉक्टर अर्ने बाई (55) पर 94 महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप है। जिनमें से दो उस समय नाबालिग थीं। इस घिनौने मामले को नॉर्वे का अब तक का सबसे बड़ा यौन उत्पीड़न कांड बताया जा रहा है।

पेशे को बदनाम करने का आरोप

बता दें कि, अर्ने बाई ने 35 मामलों में तीन बार बलात्कार करने और अपने पद का दुरुपयोग करने की बात स्वीकार की है। उसके खिलाफ लगे आरोपों में यह भी शामिल है कि उसने अपने क्लीनिक और महिलाओं के घरों में उनकी जानकारी के बिना स्त्री रोग संबंधी परीक्षण किए। अपनी जांच के दौरान पुलिस ने 6,000 घंटे से अधिक के वीडियो जब्त किए हैं। जिसमें इन महिलाओं की निजी जानकारी भी शामिल है। नॉर्वे के छोटे से गांव फ्रॉस्टा के लोग, जहां अर्ने बाई लंबे समय तक डॉक्टर थे, भी आरोपी की करतूतों के बारे में जानकर हैरान हैं।

कड़ाके की ठंड में भी गर्म रहेगा टंकी का पानी, बस सर्दी शुरू होने से पहले कर लें ये काम

कोर्ट ने पाया दोषी

दरअसल, अभी तक मुकदमे में जो सबूत सामने आए हैं, उनमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बाई ने इन अपराधों के दौरान वीडियो बनाए थे। अभियोक्ता रिचर्ड हौगेन लिंग ने बताया कि इस मामले में कई वीडियो रिकॉर्डिंग से सबूत मिले हैं। जो आरोप के कई हिस्सों को स्पष्ट करते हैं। इनमें से एक वीडियो में बाई को महिला के पास एक से ज़्यादा कैमरे लगाते हुए दिखाया गया है। बाई का कहना है कि उसने मरीजों से मुकदमे के डर से वीडियो बनाए, लेकिन साथ ही उसने यह भी दावा किया कि उसने सिर्फ़ मामले से जुड़े वीडियो ही देखे थे।

Netanyahu को इस ‘विभीषण’ ने दिया धोखा, होने वाला है शेख हसीना वाला कांड? जानें क्यों अपने लोग बन गए कट्टर दुश्मन