India News (इंडिया न्यूज), Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका प्रशासन अप्रवासियों को अपने देश से निकालने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रही है। ट्रंप ने अब कुछ ऐसा किया है, जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी और अप्रवासी लोग खुद अमेरिका छोड़ भागने को बेचैन हो जाएंगे। दरअसल, ट्रंप प्रशासन अमेरिका में रह रहे अप्रवासियों को अपने देश से निकालने के लिए एक नया तरीका ढूंढ निकाला है। अमेरिका ने 6000 जीवित अप्रवासियों को मृत घोषित कर दिया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि अप्रवासियों को मिले सोशल सिक्योरिटी नंबर रद्द किया जा सके। बता दें कि सोशल सिक्योरिटी नंबर रद्द होने से कोई भी अप्रवासी अमेरिका में कोई भी लाभ नहीं ले सकता और ना ही उसे कोई काम मिल सकता है।

सेल्फ डिपोर्ट कराना है मकसद

राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम का मकसद अप्रवासियों को सेल्फ डिपोर्ट कराना है। इस योजना की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने किया था ताकि अप्रवासियों को अमेरिका में प्रवेश करने, स्थायी तौर पर रहने और यहां काम करने की अनुमति दी जा सके। अप्रवासियों को यूनिक सोशल सिक्योरिटी नंबर देने का यह प्रोग्राम जो बाइडन ने अपने कार्यकाल के दौरान शुरू किया था। जो अमेरिकी फेडरल सरकार की ओर से अमेरिकी नागरिकों, स्थायी निवासी और अस्थायी कामगारों को रहने के लिए सिक्योरिटी प्रदान करता था।

भारत से सबसे ज्यादा बीफ खरीदता है दुनिया का ये देश, यहां एक समय पर था सनातनियों का राज!

वित्तीय रूप से असहाय हो जाएंगे अप्रवासी

ट्रंप प्रशासन ने इस यूनिक नंबर को रद्द करके अप्रवासियों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। अब इससे संबंधित लोग वितीय सेवाओं, बैंक और अन्य बेसिक सेवाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। इस नंबर का प्रयोग सरकार संबंधित व्यक्तियों के आय पर नजर रखने के लिए भी करती थी।

बाइडेन द्वारा शुरू की गई थी योजना

ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यक्रम के तहत अमेरिका में प्रवेश करने वाले लाखों अप्रवासियों पर नकेल कसने के लिए ये सारे हथकंडे अपना रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि निकट भविष्य में इसका क्या परिणाम निकलता है। इस प्रक्रिया में CBP ऐप का इस्तेमाल करने वाले 9 लाख से ज्यादा अप्रवासी भी शामिल हैं।

भारत का 1 ऐसा राज्य, जहां लड़कियों की लगाई जाती है बोली, फिर होता है ऐसा काम कि सुन कांप जाएगी रूह