India News (इंडिया न्यूज), Elon Musk: कहते हैं कि जब कोई दोस्त किसी ऊंचे पद पर पहुंचता है तो उसका सबसे ज्यादा फायदा उसके करीबी दोस्तों को होता है। हालांकि एलन मस्क के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। दरअसल, जब से उनके करीबी दोस्त डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, तब से उनकी संपत्ति में लगातार गिरावट आ रही है।

अगर सिर्फ पिछले तीन महीनों की बात करें तो एलन मस्क की संपत्ति में इतनी गिरावट आ चुकी है जितनी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति है। आइए, इस खबर में आपको दुनिया के सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में आई बड़ी गिरावट की वजह और आंकड़े बताते हैं।

दुनिया के टॉप 20 सबसे अमीर लोग हो रहे हैं गरीब

इस साल दुनिया के टॉप 20 सबसे अमीर लोगों में से 13 की संपत्ति में भारी गिरावट आई है। टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स जैसे कई बड़े ब्रांड के मालिक एलन मस्क को इस साल सबसे बड़ा झटका लगा है। उनकी कुल संपत्ति में 95.4 अरब डॉलर की कमी आई है। यह रकम भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है। लेकिन इसके बावजूद मस्क 337 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

किसकी संपत्ति में कितनी गिरावट आई?

  • एलोन मस्क – 337 बिलियन डॉलर (95.4 बिलियन डॉलर की गिरावट)
  • जेफ बेजोस – 222 बिलियन डॉलर (16.5 बिलियन डॉलर की गिरावट)
  • मार्क जुकरबर्ग – 213 बिलियन डॉलर (5.76 बिलियन डॉलर की वृद्धि)
  • बर्नार्ड अर्नो – 172 बिलियन डॉलर (4.61 बिलियन डॉलर की गिरावट)
  • लैरी एलिसन – 168 बिलियन डॉलर (23.9 बिलियन डॉलर की गिरावट)

भारतीय अरबपतियों की स्थिति?

भारतीय अरबपतियों की बात करें तो इस साल मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 659 मिलियन डॉलर बढ़कर 91.3 बिलियन डॉलर हो गई है और वे दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गौतम अडानी 75 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 21वें स्थान पर हैं, हालांकि गुरुवार को उनकी संपत्ति में 2.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर इस देश में शुरू हुई हिंसा, पुलिस ने चलाई गोलियां, जाने क्यों सीएम योगी का उठ रहा नाम?

दुनिया के अमीर क्यों हो रहे हैं गरीब?

वित्तीय विशेषज्ञों का मानना ​​है कि टेक और ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी, ब्याज दरों में बढ़ोतरी और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता ने अरबपतियों की संपत्ति को प्रभावित किया है। हालांकि, बाजार में सुधार की उम्मीद के साथ यह भी उम्मीद है कि आने वाले समय में स्थिति बेहतर हो सकती है।

चेहरे पर दिखने वाले ये संकेत बयां कर देते है कि अब 160-189 mg/dL के पार जा चुका है कोलेस्ट्रॉल