India News (इंडिया न्यूज), US Government Shutdown: अमेरिका इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उसके पास सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पर्याप्त पैसा नहीं बचा है। हालात शटडाउन जैसे हो गए हैं। सरकार के लिए फंड जुटाने के लिए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा समर्थित बिल गुरुवार रात अमेरिकी संसद में गिर गया। इसे टालने के लिए अमेरिका के पास 24 घंटे से भी कम समय बचा है। दरअसल, सरकारी शटडाउन से बचने के लिए गुरुवार रात अमेरिकी संसद में एक बिल पेश किया गया था। इस बिल का ट्रंप ने समर्थन किया था। विपक्षी डेमोक्रेट सांसदों ने इस बिल का विरोध किया और इसके खिलाफ वोट किया। नतीजा यह हुआ कि यह बिल संसद में पास नहीं हो सका। 

ट्रंप समर्थित बिल को संसद में किया गया खारिज

दरअसल, डेमोक्रेट ट्रंप को उनके नए कार्यकाल के पहले साल में बातचीत का फायदा नहीं देना चाहते। इसीलिए उन्होंने इस बिल का विरोध किया।  हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है, लेकिन उन्हें अमेरिका की पूरी जिम्मेदारी 20 जनवरी, 2025 को शपथ ग्रहण के बाद मिलेगी।  ये जानकारी सामने आ रही है कि, विपक्षी डेमोक्रेट सांसदों  और ट्रंप के कुछ सांसदों ने इस बिल का विरोध किया। संसद में इस बिल को 174-235 के अंतर से खारिज कर दिया गया। ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के 38 सांसदों ने भी इस बिल का विरोध किया।

‘कैप्टन कूल’ ने किया अन कूल काम, भड़क गई सरकार, अब भुगतना पड़ेगा ऐसा अंजाम

खर्च चलाने के लिए फंड की है जरूरत

दरअसल, अमेरिका को अपने खर्च चलाने के लिए फंड की जरूरत होती है। यह फंड कर्ज लेकर पूरा किया जाता है। इसके लिए अमेरिकी संसद के प्रतिनिधि सभा में बिल लाया जाता है। मौजूदा बिल ट्रंप ने ही लाया था, जिसे विपक्ष ने खारिज कर दिया। इसका सीधा मतलब है कि अमेरिका को खर्च के लिए पैसे नहीं मिलेंगे। अमेरिका इस पैसे से न सिर्फ सरकारी अधिकारियों को सैलरी देता है, बल्कि दूसरे खर्च भी चलाता है। बता दें कि, इस बिल को पास करने के लिए सिर्फ शुक्रवार रात तक का समय है। यानी अमेरिकी सरकार के पास 24 घंटे भी अपना खर्च चलाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। अगर यह पास नहीं हुआ तो अमेरिका में शटडाउन हो जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। उसकी अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान होगा। इसका सबसे ज्यादा असर ट्रंप पर पड़ेगा।

विराट कोहली नहीं बल्कि यह घातक ऑलराउंडर होगा RCB का अगला कप्तान! ऐसे हुआ चौंकाने वाला फैसला

20 जनवरी से अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालेंगे ट्रंप

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी से अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालेंगे। ऐसे में उन्हें सरकार चलाने के लिए पैसे की जरूरत होगी। इस बिल में लिखा है कि अमेरिकी सरकार को मार्च तक के खर्चों के लिए फंड दिया जाए। इस बिल में आपदा राहत के लिए 100 बिलियन डॉलर का प्रस्ताव भी है। इसके साथ ही दो साल के लिए लोन की सीमा बढ़ाने का भी लक्ष्य रखा गया है। जब पिछली बार इस बिल को संसद में पक्ष किया गया था, तब ट्रंप और एलन मस्क ने इसका विरोध किया था।

अर्जुन से क्यों इतनी नफरत करती थी मां गंगा…कि उसकी मौत देख जोर-जोर से लगीं थी हंसने?

पूरा संघीय संचालन हो सकता है ठप

अगर अमेरिका में शटडाउन होता है, तो उसका पूरा संघीय संचालन ठप हो सकता है। 20 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलेगा और उन्हें छुट्टी पर भेज दिया जाएगा। कई संस्थान अस्थायी रूप से बंद हो जाएंगे। इससे अमेरिका के एयरपोर्ट पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक बढ़ जाएगा। शटडाउन की वजह से संघीय सरकार को अपने खर्चों में कटौती करनी पड़ती है और गैर-जरूरी सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया जाता है। इस दौरान सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली जरूरी एजेंसियों के कर्मचारी ही काम करते हैं।

फिर दहला पाकिस्तान! 16 नागरिकों की मौत, 8 घायल, ये संगठन निकला आस्तीन का सांप