India News (इंडिया न्यूज), Trump Order Pentagon For Russia: अमेरिका में सरकार बनाने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने भयंकर तेवर के जरिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने अवैध प्रवासियों और टैरिफ के मामले पर कई देशों से पंगा ले लिया और हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Zelenskyy) को सबके सामने बेइज्जत किया। हालांकि, इन सबके बीच एक ऐसा शख्स भी है, जिसे खुश करने के लिए ट्रंप एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने इस शख्स के खिलाफ चलने वाले अपने देश के एक लंबे एक्शन को रोकने का आदेश भी दे दिया है।

कौन है वो शख्स?

ट्रंप जिस शख्स को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैं। ट्रंप ने जब से सत्ता संभाली है, रूस के प्रति अमेरिका का रुख पूरी तरह बदल गया है। जेलेंस्की पर पुतिन की इमेज खराब करने का आरोप लगाने वाले ट्रंप ने रूस पर एक और मेहरबानी कर डाली है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेग्सेथ ने पेंटागन में साइबर कमांड को रूस के खिलाफ बड़ा साइबर ऑपरेशन रोकने का आदेश दिया है। ये आदेश ट्रंप की तरफ से आया है और इसे कुछ ही अधिकारियों के बीच सीक्रेट रखा गया है। वजह ये दी गई है कि ये रूस-यूक्रेन जंग के बीच शांति वर्ता के लिए जरूरी है। हालांकि, ये अमेरिका के लिए काफी खतरनाक हो सकता है।

सब छोड़े ये है ट्रंप जेलेंस्की के झगड़े की असली वजह, 3 दिन बाद आखिर हो ही गया खुलासा, जानकर फटी रह जाएंगी आखें

रुस नहीं दे रहा भाव?

हालांकि, साइबर ऑपरेशन के अलावा ट्रंप ने रूस के खिलाफ कई ऑपरेशन्स का दोबारा मूल्यांकन करने का फैसला किया है लेकिन अभी ये नया कदम सीक्रेट ही रखा जा रहा है। ट्रंप, जंग को लेकर भी पुतिन का पक्ष खुलकर ले चुके हैं। अब ऑपरेशनों को रोक कर वो रूस के प्रति अपनी वफादारी दिखाने और पुतिन को खुश करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। उधर रूस की तरफ से ऐसी को छूट मिलती दिखाई नहीं दे रही है बल्कि ट्रंप के गद्दी संभालने के पहले हफ्ते में ही रूस ने अमेरिकी नेटवर्क में घुसपैठ की कोशिश की थी।

पुतिन ने ट्रंप के लिए खोल दिया खजान, दुनिया के सबसे ताकतवर देश को रूस ने इस तरह फंसाया, देख के दंग रह गए दुनिया भर के देश