India News (इंडिया न्यूज), El Salvador Women’s Rights: दुनिया में समय के साथ इंसानियत दम तोड़ रही है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि गर्भ में पल रहे बच्चे को भी जेल की सजा हो सकती है? जी हां, एक ऐसा देश है जहां गर्भ में पल रहे बच्चे को भी जेल की सजा सुनाई जाती है। भले ही वह बच्चा पैदा हो जाए, लेकिन वह अपनी पूरी जिंदगी जेल में ही बिताता है। यहां गर्भवती महिला के अपराध के लिए बच्चे को भी सजा दी जाती है और उसे भी कड़ी सजा भुगतनी पड़ती है। आइए जानते हैं कि यह कौन सा देश है और यहां का कानून क्या कहता है।
गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ उनके बच्चे को भी जेल की सजा
दरअसल, हम जिस देश की बात कर रहे हैं, वो मध्य अमेरिकी देश अल साल्वाडोर की। जहां एक सख्त कानून है जो गर्भवती महिलाओं के साथ जघन्य व्यवहार करता है। इस देश में गर्भपात नहीं कराया जा सकता है, साथ ही अगर कोई महिला किसी अपराध में दोषी पाई जाती है और वह उस समय गर्भवती है, तो उसे सख्त सजा दी जाती है। इसके अलावा अगर गर्भावस्था के दौरान किसी कारण से महिला का समय से पहले प्रसव भी हो जाता है, तो उसे और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी कानून के तहत सजा भुगतनी पड़ती है। इस देश में कई महिलाओं को बिना किसी गंभीर अपराध के जेल में डाल दिया जाता है, क्योंकि उन्हें गर्भपात या असामान्य प्रसव के कारण हत्या का दोषी ठहराया जाता है।
जेल में पैदा हुए बच्चे भी कैद बिताते हैं अपना जीवन
बता दें कि, अल साल्वाडोर में अगर कोई बच्चा जेल में पैदा होता है तो वह भी कठोर सजा में अपना जीवन बिताता है। वहां जेल में न तो कोई स्वास्थ्य सुविधा दी जाती है और न ही बच्चों को शिक्षा दी जाती है। वहीं जेल में बड़े होने वाले बच्चे कैदी की तरह अपना जीवन बिताते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अल साल्वाडोर में गर्भपात पर प्रतिबंध महिलाओं के लिए एक बड़ी समस्या है। जब महिलाएं किसी कारण से गर्भवती हो जाती हैं और प्रसव के दौरान कोई समस्या आती है तो उन्हें अपराधी बना दिया जाता है। इसके लिए उन्हें सजा दी जाती है और कई बार तो उन पर हत्या का आरोप भी लगाया जाता है। इससे महिलाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।