Elon Musk: आम इंसान का दिमाग अब जल्द ही चिप लगाकर घूमेंगे। नेत्रहीन लोगों को भी इस चिप के जरिए रोशनी मिलेगी। टेस्ला CEO एलन मस्क ने इस बाता का दावा किया है कि अगले छह महीने में उनकी कंपनी न्यूरालिंक इंसानी दिमाग में चिप लगा देगी।

मस्क ने बताया कंपनी का पहला लक्ष्य

द स्ट्रीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ने कहा है कि कंपनी का पहला लक्ष्य दृष्टिहीन व पैरालिसिस लोगों को ठीक करना है। न्यूरालिंक की मदद से जन्मांध लोगों की आंखों में रोशनी आ सकती है। न्यूरालिंक की तकनीक रीढ़ की हड्डी टूट जाने पर पूरी तरह से अक्षम लोगों को दोबारा हष्ट-पुष्ट बनाने में काफी मददगार साबित होगी।

चिप लगाने को लेकर कंपनी कर रही कड़ी मेहनत

न्यूरालिंक शो में मस्क ने कहा कि कंपनी दिमाग में चिप लगाने की दिशा में काफी कठिन परिश्रम कर रही है। अधिकांश कागजी कार्य यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन FDA को सौंप दिया गया है। जिसके बाद न्यूरालिंक मानव में स्थापित करने में सफलता मिल सकती है।

आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस का मुकाबला जरूरी

एलन मस्क ने कहा कि आज के समय में आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस का मुकाबला करना इंसान के लिए बेहद ही जरूरी है। इसके जोखिमों को कम करने के लिए हमें कदम उठाने होंगे। मस्क ने कहा कि फोन और लैपटॉप के साथ इंटरेक्ट करने की लोगों की क्षमता काफी सीमित है।

Also Read: पुणे में जापानी बुखार का पहला मामला, जांच के लिए भेजे गए मच्छरों के सैंपल