India News (इंडिया न्यूज), England Village Danger Road: मनुष्य के लिए प्रकृति कभी लाभदायक तो कभी नुकसानदेह हो जाती है। कहते हैं कि अगर कोई शहर की भीड़-भाड़ से दूर गांव में रहता है तो क्या ही कहा जा सकता है। हालांकि, इंग्लैंड के एक गांव के लिए यह अभिशाप बन गया है। क्योंकि यहां के लोग डर के साये में जिंदगी बिताने को मजबूर हैं। इसके पीछे कोई जंगली जानवर या अचानक प्रदूषित हुई हवा नहीं है। बल्कि, एक सड़क है। आइये जानते हैं क्यों खौफनाक है ये सड़क?

ब्रिटेन के खौफनाक सड़क की कहानी

इंग्लैंड के लिंकनशायर शहर में एनविक नाम का एक बहुत छोटा सा गांव है। जहां सिर्फ 100 से कुछ ज्यादा लोग रहते हैं। यहां रहने वाले लोगों को डर है कि कहीं सड़क के पास जाते ही उनकी मौत न हो जाए। स्थानीय लोगों की मानें तो गांव से गुजरने वाली A153 मुख्य सड़क पर कार और ट्रक की चपेट में आने से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि बाकी सड़क पर स्पीड लिमिट 30 मील प्रति घंटा है। लेकिन अनविक में स्पीड 60 मील प्रति घंटा है। इस वजह से यहां से गुजरने वाला लगभग हर वाहन अपने साथ मौत लेकर चलता है।

कुर्सी पर बैठते ही एक्शन में आए दिसानायके, श्रीलंका की संसद भंग किया चौंकाने वाला ऐलान

सिर्फ 1 साल में आए इतने मामले

लिंकनशायर में स्थित अनविक गांव के लोगों का कहना है कि अप्रैल 2023 और अप्रैल 2024 से लेकर अब तक तेज गति से वाहन चलाने के 7880 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि इसके बावजूद लोग बाज नहीं आते। सड़कों पर स्पीड कैमरे भी लगे हुए हैं। इसके बावजूद लोग कैमरे के सामने ही स्पीड कम कर देते हैं। इसके बाद फिर से तेज गति से वाहन चलाने लगते हैं। ऐसा खास तौर पर बाइकर्स करते हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए कई लोग गांव छोड़कर दूसरी जगह बस रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ऐसी स्थिति होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन भी कोई जरूरी कदम नहीं उठा रहा है।

‘भारतीयों हिंदुओं के साथ विश्वासघात’, तिरुपति लड्डू विवाद पर ये क्या बोल गए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती?