India News, (इंडिया न्यूज), India Bangladesh Relations: भारतीय और बांग्लादेशी तटरक्षक बल द्वारा दोनों देशों के मछुआरों की अदला-बदली पूरी की गई। इसमें बांग्लादेशी मछुआरों को उनके देश को सौंप दिया गया। इनमें डूबे हुए जहाज कौशिक से 12 मछुआरों को बचाया गया। भारतीय तटरक्षक बल के आईसीजी जहाज वरद और अमृत कौर ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, भारतीय मछुआरों को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में राज्य मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

इस वजह से भारतीय मछुआरों को किया गया था गिरफ्तार

हाल के महीनों में कई भारतीय मछुआरे अनजाने में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार कर बांग्लादेशी जलक्षेत्र में प्रवेश कर गए, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह कई बांग्लादेशी मछुआरों को भी भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश करने के कारण हिरासत में लिया गया। भारतीय तटरक्षक बल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि, 5 जनवरी, 2025 को 95 भारतीय मछुआरों और 6 मछली पकड़ने वाली नौकाओं को घर वापस भेज दिया गया। इस दौरान 90 बांग्लादेशी मछुआरों को भी उनके देश वापस भेजा गया, जिनमें डूबे हुए जहाज ‘कौशिक’ से बचाए गए 12 मछुआरे भी शामिल हैं। भारतीय मछुआरों को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में राज्य मत्स्य अधिकारियों को सौंप दिया गया।

अमेरिका में भारी तबाही मचाने वाला है Winter Storm, मौत के मुंह पर खड़े हैं करोड़ों लोग, हाई अलर्ट पर सुपरपावर

डूबे हुए जहाज से बचाए गए मछुआरे

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, बांग्लादेशी तटरक्षक बल द्वारा डूबे हुए जहाज कौशिक से 12 मछुआरों को बचाया जाना इस अभियान की एक विशेष घटना थी। यह अभियान भारतीय तटरक्षक बल की “वयं रक्षामः” के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मछुआरों को उनके परिवारों से सुरक्षित वापस मिलाना और मानवीय दृष्टिकोण को सर्वोपरि रखना तटरक्षक बल के मूल सिद्धांतों का हिस्सा है। यह कदम दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत करेगा।

इन मुलांक के जातकों की खुलने वाली है किस्मत, भाग्य का रहने वाला है पूरा साथ, उज्वल होगा भविष्य, जाने आज का अंक ज्योतिष!

भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तल्खियां 5 अगस्त, 2024 से शुरू हुई, जब छात्र आंदोलन की वजह से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा था। फिर इसके कुछ दिनों के बाद 8 अगस्त को बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन किया गया, जिसके मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को बनाया गया। फिर क्या था, चरमपंथियों और कट्टरपंथियों का बांग्लादेश में बोलबाला हो गया। हिंदू समुदाय और उनके धार्मिक स्थलों पर लगातार हमले हो रहे हैं। भारत ने इन घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है, विशेषकर तब जब पिछले महीने एक हिंदू संत को देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

कांप रहा पूरा देश, ठंड ने बरसाया अपना कहर, कोहरे की चादर में लिपटे कई शहर, मौसम का हाल हुआ बेहाल!