Firing At Rohingya Camp
इंडिया न्यूज, ढाका:
बांग्लादेश में शुक्रवार को रोहिंग्या कैंप में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि ये हमला सुबह 4 बजे रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में स्थित मदरसे में हुआ। यहां अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। इसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस को हमलावर के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। इसके अलावा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कैंप में छापेमारी की जा रही है।
बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में है। एक अनुमान के मुताबिक यहां करीब 10 लाख रोहिंग्या रहते हैं। 2017 में म्यांमार में सेना ने रोहिंग्या के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी जिसके बाद ये रोहिंग्या म्यांमार से भागकर बांग्लादेश आ गए थे।
Connect With Us : Twitter Facebook