India News (इंडिया न्यूज), Afghanistan Tourism: अफगानिस्तान घूमने आए विदेशी पर्यटक रहस्यमय तरीके से इस्लाम कबूल कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि अफगानिस्तान का तालिबान प्रशासन भी इसका जमकर प्रचार कर रहा है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में सात लोगों ने अफगानिस्तान आकर इस्लाम कबूल किया है। इस्लाम कबूल करने वालों में कथित तौर पर चीन से अफगानिस्तान आई एक महिला पर्यटक भी शामिल है।

चीनी पर्यटक के अलावा कनाडा से घूमने आए एक कनाडाई पर्यटक ने भी काबुल में एक स्थानीय अफगानी के हाथों इस्लाम कबूल किया। इसके अलावा अफगानिस्तान घूमने आए अलग-अलग देशों के ऐसे पांच पर्यटकों ने भी अफगानिस्तान की तोरकम सीमा पर इस्लाम कबूल किया। अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने इन सभी लोगों के वीडियो और फोटो भी जारी किए हैं।

अफगान तालिबान ने क्या कहा?

अफगान तालिबान का कहना है कि ये सभी लोग नेकी को बढ़ावा देने और बुराई को रोकने के लिए इस्लाम कबूल कर रहे हैं। इनमें सबसे दिलचस्प चीनी महिला है। शायद उसे भी पता है कि अफगानिस्तान में महिलाओं की क्या स्थिति है। महिलाओं के साथ किस तरह के अत्याचार हो रहे हैं। उन्हें किसी तरह की आजादी नहीं दी गई है। इसके बावजूद बड़े पैमाने पर चीनी लड़कियां और महिलाएं अफगानिस्तान आकर इस्लाम कबूल कर रही हैं।

क्या हुआ खुलासा?

खुफिया शाखा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि चीन लगातार कोशिश कर रहा है कि अफगानिस्तान में अपने जासूसों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्थापित किया जाए। यही वजह है कि चीनी नागरिक वहां जाकर बड़े पैमाने पर इस्लाम कबूल कर रहे हैं और वहां के लोगों से शादी भी कर रहे हैं। खुफिया शाखा के अधिकारियों का मानना ​​है कि ईसाई या कनाडाई नागरिक जो वहां जाकर इस्लाम कबूल कर रहे हैं, वे संभवतः आतंकी संगठन की विचारधारा से प्रभावित हो सकते हैं।+

CG News: बीजापुर में 18 नक्सली को पुलिस ने लिया शिकंजे में! छापेमारी में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

क्या है आतंकियों का खेल?

ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें आतंकी संगठन सोशल मीडिया के जरिए अलग-अलग देशों के लोगों को प्रभावित कर उन्हें आतंकवाद में कूदने के लिए मजबूर करते हैं। इस समय दुनियाभर की खुफिया एजेंसियों की नजर अफगानिस्तान में लगातार हो रहे इस धर्म परिवर्तन पर टिकी हुई है। अफगानिस्तान एक ऐसा देश है, जिसके बारे में दुनिया को ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। क्योंकि वहां कई तरह की पाबंदियां हैं।

मुगलों पर मेहरबान हुए योगी बाबा, रामनगरी में सजेगा ये 700 साल पुराना मकबरा, इसका रहस्यमयी इतिहास जान हिल जाएंगे आप