India News (इंडिया न्यूज), Asim Munir Latest News : कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर का हाथ है। इस बात का दावा खुद पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर आदिल राजा ने किया है। उनके मुताबिक मुनीर ने ये हमला अपने निजी हितों के लिए ये करवाया है। इंडिया टुडे से बात करते हुए आदिल राजा ने ये सब कहा है। बता दें कि मिलिट्री से हटने के बाद वो एक खोजी पत्रकार के तौर पर काम कर रहे हैं और हाल के समय में लंदन में रहते हैं।

जब उनसे सवाल किया गया कि, क्या इस हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के कोई संकेत हैं? तो इसके जवाब में रजा ने कहा कि, ‘मैंने पाकिस्तान की मिलिट्री और इंटेलिजेंस कम्युनिटी से जुड़े कई सूत्रों से पता किया। ये सूत्र इस बात पर भरोसा करते हैं कि पाकिस्तान में कानून के शासन की और लोकतंत्र की जरूरत है। सही मायने में वहां लोकतंत्र नहीं है। मुझे जो जानकारी मिली है वो ऐसे मामलों की समझ रखने वाले गंभीर लोग हैं।’

पहलगाम हमले को लेकर क्या कहा?

जब उनसे पूछा गया कि, पहलगाम अटैक क्यों किया गया? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, पाकिस्तानी खुफिया समुदाय के मेरे सूत्रों ने दावा किया है कि पहलगाम आंतकी हमला पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर के आदेश पर हुआ। उन्होंने ये अपने निजी हितों के लिए किया।

आदिल राजा ने आगे कहा कि इस हमले के पीछे कई और भी कारण हैं। उन पर ध्यान देने की जरूरत है। आप जानते हैं कि इसके पीछे एक फिलॉसफी है। लेकिन मैं इस जानकारी पर कायम हूं कि असीम मुनीर ने अपने निजी हितों के लिए ऐसा किया। जबकि इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के अधिकारियों ने उसे ऐसा कुछ भी करने से रोका था।

आदिल राजा ने कहा कि हमारे सैन्य अधिकारी बहुत पुराने दर्शन का पालन करते हुए थाउजेंड कट्स की बात करना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि थाउजेंड कट्स का मतलब है किसी को धीरे-धीरे कमजोर करना या उसे नुकसान पहुंचाना।

मुस्लिम कार्ड भी नहीं आया PAK के काम… इस्लामिक देशों ने झाड़ा पलड़ा, भारत के खिलाफ जाने को नहीं है कोई तैयार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के साथ जेल में मेजर ने किया ऐसा घिनौना काम, मुंह दिखाने लायक नहीं बचे इमरान खान, लीक हुई रिपोर्ट ने मचाया तहलका