India News (इंडिया न्यूज), Bangladesh Political Crisis : भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में चुनाव कराने को लेकर घमासान जारी है। वहां के अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस की मुश्किलें भी दिन पर दिन बढ़ती ही चली जा रही हैं। यूनुस जहां एक तरफ सुधारों के नाम पर चुनाव को टालने की बात कर रहे हैं।
तो वहीं पर सेना प्रमुख और बाकी पार्टियां जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए बोल रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री और BNP प्रमुख खालिदा जिया जो समय रहते लोकतंत्र की बहाली की मांग कर रही हैं।
इस वक्त मामला चुनाव की समयसीमा पर अटका हुआ है। यूनुस जून 2026 तक चुनाव करवाने की बात कर रहे हैं। तो वहीं खालिदा जिया की BNP चाहती है कि देश में दिसंबर 2025 तक हर हाल में आम चुनाव कराए जाने की मांग कर रही है।
चुनाव को लेकर खालिदा जिया और यूनुस आमने-सामने
गुरुवार को BNP संस्थापक जियाउर रहमान की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर खालिदा जिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा, “हमारी प्रतिज्ञा होनी चाहिए कि हम बांग्लादेश में लोकतंत्र को फिर से स्थापित करेंगे। इसके लिए अनुशासित और संगठित प्रयास जरूरी हैं।” यह उनकी लंदन से इलाज के बाद लौटने के बाद पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया थी।
इसी दिन BNP के हजारों छात्र और युवा कार्यकर्ता ढाका की सड़कों पर उतरे। उन्होंने दिसंबर 2025 में चुनाव कराने की मांग को लेकर रैली की। जिया के बेटे और पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने भी वर्चुअली इस रैली को संबोधित किया और कहा, चुनाव दिसंबर तक जरूर होने चाहिए।
यूनुस ने BNP पर साधा निशाना
मुहम्मद यूनुस ने एक अंतरराष्ट्रीय मंच प बोलते हुए खालिदा जिया की पार्टी पर निशाना साधा। यूनुस ने कहा कि, केवल एक ही पार्टी जल्दी चुनाव चाहती है। जापान के टोक्यो में आयोजित निक्केई फोरम में उन्होंने कहा, राजनेता बहुत अधीर हो रहे हैं, वे सत्ता की कुर्सी पर जल्दी पहुंचना चाहते हैं। हम सुधारों की गति पर चुनाव की तारीख तय करेंगे।
इससे पहले बांग्लादेश के आर्मी चीफ भी यूनुस सरकार से देश में चुनाव जल्द कराने की बात कह चुके हैं। इसके बाद भी यूनुस अपने फैसले पर अड़े हुए हैं। वहीं खुद को बचाने के लिए यूनुस ने भारत पर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया था, जिसे विदेश मंत्रालय ने सिरे से खारिज कर दिया। अब देखना होगा की यूनुस कितने दिन तक चुनावों तो टाल सकेंगे।
नहीं देखा होगा ऐसा विनाश…फटा ग्लेशियर और बह गया पूरा गांव, तबाही का ये मंजर देख फट जाएगा कलेजा