India News (इंडिया न्यूज), India France Deal: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय फ्रांस दौरे (PM Modi France Visit) पर हैं। पेरिस पहुंचने पर पीएम मोदी का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एलीसी पैलेस में डिनर पर गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति मैक्रों ने गले मिलकर अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे। वह भारत-फ्रांस संबंधों को नया आयाम देने के लिए द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इसके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों भारत के पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर को लेकर भी पीएम मोदी से डील कर सकते हैं।
भारत फ्रांस से खरीदेगा हथियार
यह पहला मौका होगा जब भारत का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता देश उससे हथियार खरीदेगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार खरीदने वाला देश है। हालांकि मेक इन इंडिया के तहत उसने अपने हथियारों के उत्पादन को भी बढ़ावा दिया है। इतना ही नहीं भारत अपने रक्षा निर्यात को भी लगातार बढ़ा रहा है। वियतनाम, फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया भी भारत के साथ रक्षा डील करना चाहता है। इस बीच फ्रांस ने भी भारत के पिनाका रॉकेट सिस्टम में दिलचस्पी दिखाई है।
AAP विधायकों को 15 करोड़ वाले दावे पर ACB की कानूनी कार्रवाई की तैयारी, इनके खिलाफ जांच शुरू
महानिदेशक ने दी ये जानकारी
भारत के डीआरडीओ में मिसाइल और सामरिक प्रणाली के महानिदेशक उम्मालनेनी राजा बाबू ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि फ्रांस पिनाका के लिए सक्रिय रूप से बातचीत कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि अभी तक कोई डील नहीं हुई है, लेकिन बातचीत चल रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि करीब तीन महीने पहले फ्रांस से आए प्रतिनिधिमंडल को पिनाका रॉकेट सिस्टम दिखाया गया था, जो उन्हें पसंद आया। पिनाका का नाम भगवान शिव के धनुष ‘पिनाक’ के नाम पर रखा गया है।
डीआरडीओ ने विकसित किया है पिनाका रॉकेट सिस्टम
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, डीआरडीओ ने पिनाका रॉकेट सिस्टम को विकसित किया है। यह 44 सेकंड में 12 रॉकेट लॉन्च करता है यानी करीब 4 सेकंड में एक रॉकेट फायर होता है। दुश्मन के ठिकाने को तबाह करने के लिए यह सबसे बेहतरीन हथियार है। इसकी रेंज 7 किमी के नजदीकी लक्ष्य से लेकर 90 किमी दूर बैठे दुश्मन को तबाह करने की है। डीआरडीओ इसकी रेंज को 120 से बढ़ाकर 300 किमी करने की योजना पर काम कर रहा है।
कितनी है इस रॉकेट की गति?
पिनाका की सटीक हमला करने की क्षमता के कारण बड़े देश इसे सबसे उन्नत आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम में शामिल करते हैं। इतना ही नहीं, इस लॉन्चर से दागे गए पिनाका रॉकेट पर हाई एक्सप्लोसिव फ्रेगमेंटेशन (HMX), क्लस्टर बम, एंटी-पर्सनल, एंटी-टैंक और माइन-ब्लास्टिंग हथियार लगाए जा सकते हैं। इसके अलावा ये रॉकेट 100 किलोग्राम तक के हथियार उठाने में भी सक्षम हैं। पिनाका रॉकेट की गति 5757.70 किलोमीटर प्रति घंटा है, यानी इससे दागा गया रॉकेट एक सेकंड में 1.61 किलोमीटर की गति से हमला करता है।
अनफिट पुलिसकर्मियों को जबरिया रिटायर करने के आदेश का विरोध, पुलिस महकमे में मची हलचल