India News (इंडिया न्यूज), China General Missing News : चीन की नजर हमेशा से अपने पड़ोसी देशों की जमीनों पर रही है। कभी अपनी सेना के बल पर तो कभी अपने पैसों के बल पर ड्रैगन दूसरे देशों की जमीनों पर कब्जा करता रहा है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी अमेरिका से आगे निकलना चाहते हैं। इसके लिए वो अपने ही देश में लोगों की आवाज दबाते रहे हैं। अब जो खबरें सामने आ रही हैं, उससे लगता है कि इस बार चीनी सेना के टॉप जनरल जिनपिंग का शिकार बन गए हैं।

दरअसल, चीनी सेना पिछले 40 सालों से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। इस बार भी वो कार्यक्रम आयोजित हुआ, लेकिन जनरल ही वेइदोंग उसमें शामिल नहीं हुए। आपको बता दें कि जनरल ही वेइदोंग पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में दूसरे सबसे बड़े सैन्य अधिकारी और सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) के उपाध्यक्ष हैं।

इससे पता चलता है कि वो चीनी सेना में कितने बड़े अधिकारी हैं। वैसे, 67 वर्षीय जनरल ही पिछले तीन हफ्तों से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं। जनरल ही का शी जिनपिंग से पुराना रिश्ता है। दोनों के बीच फुजियान प्रांत में अपने शुरुआती करियर के दिनों से ही रिश्ता है। उनकी अनुपस्थिति से यह सवाल उठता है कि क्या वे शी जिनपिंग के सैन्य सुधारों और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का शिकार हो गए हैं।

जनरल के लापता होने के पीछे जिनपिंग का हाथ!

कुछ रिपोर्टों के अनुसार, जनरल ही पिछले तीन हफ्तों से सार्वजनिक रूप से नहीं देखे गए हैं। उनकी अनुपस्थिति से यह सवाल उठता है कि क्या वे शी जिनपिंग के सैन्य सुधारों और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का शिकार हो गए हैं। इस संदेह का एक कारण यह है कि बुधवार रात को चीन के सरकारी टेलीविजन पर इस कार्यक्रम का एक वीडियो दिखाया गया था। इसमें अधिकारी अपने पद के अनुसार पौधे लगा रहे थे। इस कार्यक्रम में जनरल ही वेइदोंग नहीं दिखे। समाचार एजेंसी ने उनका नाम भी नहीं बताया।

जिनपिंग को अपने लोगों पर भरोसा नहीं

सत्ता में आने के बाद से ही जिनपिंग ने अपने विरोधियों को सेना से हटाकर वफादारों को उच्च पदों पर नियुक्त किया। लेकिन कुछ समय बाद ही शी ने खुद सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों को हटा दिया। इससे यह साफ हो जाता है कि जिनपिंग को अब अपने लोगों पर भरोसा नहीं है। सबसे खास बात यह है कि हटाए गए अधिकारियों में दो रक्षा मंत्री भी शामिल हैं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, 2023 की गर्मियों से चीन के रक्षा प्रतिष्ठान से एक दर्जन से अधिक उच्च पदस्थ अधिकारियों को हटाया जा चुका है।

फिलहाल, चीन ने जनरल हे की अनुपस्थिति पर खुलकर कुछ नहीं कहा है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने 27 मार्च को कहा, “हमें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।” लेकिन विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इतने उच्च पद के जनरल की अनुपस्थिति सामान्य नहीं है।

अचानक कहां लापता हो गया शी जिनपिंग के सबसे करीबी शख्स,चाइना के राष्ट्रपति का सबसे उठा भरोसा, मचा हंगामा

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन ने बदल दिया पूरा गेम, लॉच कर दिया अपना सबसे विनाशकारी हथियार, भारत से लेकर अमेरिका तक मच गया हड़कंप