India News (इंडिया न्यूज),kim jong un: जहां अमेरिका और यूरोप रूस-यूक्रेन जंग में व्यस्त हैं। वहां इसका फायदा उठाकर किम जोंग उन एक बड़ी योजना पर काम कर रहे हैं। किम की विनाशकारी योजना के उजागर होने से पूरे यूरोप में दहशत फैल गई है, वहीं पेंटागन की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, यूरोप जलने को तैयार है। रूस का नाटो से टकराव बढ़ गया है, जबकि कई यूरोपीय देशों ने ट्रंप की नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
उत्तर कोरिया उठा रहा है फायदा
स्थिति लगातार बिगड़ रही है, लेकिन इसका फायदा उत्तर कोरिया उठा रहा है, क्योंकि पूरी दुनिया का ध्यान यूरोप पर है। उसके बाद अब सबकी नजरें अरब पर भी हैं। अमेरिका दोनों जगहों पर फंसा हुआ है, इसलिए किम ने परमाणु कार्यक्रम को विस्तार देने की हरी झंडी दे दी है। किम ने एक खास टीम बनाई है, जो परमाणु कार्यक्रम पर काम कर रही है। किम ने निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द परमाणु हथियार बनाए जाएं। इसके लिए एक गुप्त स्थान पर परमाणु प्रयोगशाला बनाई गई है
उत्तर कोरिया के पास कितने परमाणु बम ?
यूरोपीय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस उत्तर कोरिया को परमाणु बम बनाने में मदद कर रहा है, जिसके बदले में किम ने अपने सैनिक और हथियार रूस भेजे हैं। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि 2035 तक उत्तर कोरिया ब्रिटेन से ज़्यादा परमाणु हथियार बना सकता है। यानी अगले 10 सालों में वो 300 परमाणु बम बना सकता है। फ़िलहाल दावा किया जा रहा है कि उत्तर कोरिया के पास 50 परमाणु बम हैं।
ब्रिटेन के पास इस समय 225 परमाणु हथियार हैं। जबकि ब्रिटेन ने परमाणु हथियारों की अधिकतम सीमा 260 तक रखने की प्रतिबद्धता जताई है।इसका मतलब ये है कि अगर रूस को छोड़ दिया जाए तो उत्तर कोरिया यूरोप से ज़्यादा परमाणु बम बना सकता है। किम जोंग उन की परमाणु धमकी इससे सबसे बड़ा नुकसान दक्षिण कोरिया की सुरक्षा को है, वहीं उसकी सुरक्षा की गारंटी देने वाला अमेरिका भी मुश्किल में पड़ सकता है क्योंकि कुछ दिन पहले ही किम ने धमकी दी थी कि उनके देश की सुरक्षा के लिए परमाणु बम बनाना बेहद ज़रूरी है और इसमें जो भी बाधा आएगी, उसके लिए परमाणु विकल्प भी आजमाया जा सकता है।
ट्रंप ने हमास को खत्म करने का किया ऐलान, कहा-सभी बंधकों को अभी रिहा करो नहीं तो…,सुन दुनिया भर के मुसलमानों में मचा हंगामा
PM Modi के दूत पर खालिस्तानियों ने किया हमला, भारतीय तिरंगे का किया अपमान, वीडियो देख खौल जाएगा खून