India News (इंडिया न्यूज), Isaac Newton On End Of The World: साल 2025 की शुरुआत से ही बाबा वेंगा से लेकर कई ज्योतिषियों की ऐसी भविष्यवाणियां वायरल हो रही हैं, जिसमें धरती के विनाश की बात कही गई है। इन सबके बीच हाल ही में सर आइजैक न्यूटन की भी भविष्यवाणी की चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने 300 साल पहले ही बता दिया था कि पृथ्वी की तबाही की तारीख आखिर क्या होंगी। उन्होंने अनुमान लगाते हुए एक खत लिखा था, जिसके हिसाब से दुनिया का खौफनाक अंत काफी करीब नजर आ रहा है। इस पुराने लेटर की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
कब होगा End Of The World?
दुनिया के महान वैज्ञानिक सर आइजैक न्यूटन 1643 में जन्मे थे और उनका निधन 1727 में हुआ था। उन्हें अपने एचीवमेंट्स के लिए सर की उपाधि मिली थी। गति और गुरुत्वाकर्षण के कई सटीक नियमों के साथ-साथ न्यूटन ने दुनिया के खत्म होने की भी भविष्यवाणी भी कर डाली है, जिसके लिए उन्होंने कोई ऑफिशियल पेपर तो नहीं लिखा था लेकिन न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबिक न्यूटन ने 1704 नें एक खत जरूर लिखा था। इस पेपर में तबाही की तारीख साफ-साफ लिखी गई थी, जो कि 2060 है।
धरती तबाह नहीं होगी तो क्या होगा?
न्यूटन ने लिखा था 2060 में दुनिया का अंत हो जाएगा हो जाएगा, हालांकि इस खत में अंत की जगह ‘रीसेट’ लिखा था। बताया जाता है कि इसके लिए को ठोस सबूत तो नहीं मिले थे लेकिन न्यूटन ने बाइबल की बुक ऑफ डेनियल में दी गई तारीखों और गणितीय गणनाओं को जोड़कर एक निष्कर्ष निकाला था। खत में 2060 में दुनिया के खत्म या रीसेट होने का कोई कारण नहीं लिखा गया था बल्कि बाइबल के आधार पर उनका मानना 2060 के बाद ईसा मसीह और संत आएंगे, जिसके बाद पृथ्वी पर हजार सालों तक शांतिपूर्ण साम्राज्य चलाया जाएगा, जो दुनिया के विए एक ‘रीसेट’ बटन होगा।