India News (इंडिया न्यूज), Can Nuclear Bomb Defused: परमाणु बम आज के समय में सबसे बड़ी चिंता का विषय बने हुए हैं। अगर आज तीसरा विश्व युद्ध होता है और कोई भी देश इस हथियार का इस्तेमाल करता है तो यह बहुत विनाशकारी और जानलेवा हो सकता है। क्योंकि बदलते समय के साथ तकनीक बदल गई है और यह बम और भी शक्तिशाली हो गया है। ऐसे में बढ़ती तकनीक को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर आज के समय में कोई युद्ध होता है और परमाणु बम का इस्तेमाल होता है तो वैश्विक तबाही की संभावना बहुत ज्यादा होगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि परमाणु बम को सामान्य बम की तरह डिफ्यूज किया जा सकता है या नहीं। अगर इसका इस्तेमाल तीसरे विश्व युद्ध के दौरान किया जाता है तो सुरक्षा कैसे होगी।

किन देशों के पास है परमाणु हथियार?

पिछले दो विश्व युद्धों के दौरान ज्यादा शक्तिशाली हथियारों की तुलना में आज परमाणु हथियार काफी ज्यादा शक्तिशाली हो गए हैं। अगर आज कोई युद्ध शुरू होता है तो कुछ ही घंटों में दुनिया के बड़े शहर पूरी तरह से तबाह हो सकते हैं। इस समय नौ देशों के पास परमाणु बम हैं, जिनमें अमेरिका, रूस, भारत, चीन, पाकिस्तान, इंग्लैंड, फ्रांस, उत्तर कोरिया और इजरायल शामिल हैं। लेकिन सवाल फिर वही है, क्या जरूरत पड़ने पर इन बमों को डिफ्यूज किया जा सकता है, चलिए आज हम आपके लिए इस सवाल का जवाब देते हैं।

फाइनल से पहले Gautam Gambhir ने ऐसा क्या किया, कि मच गया बवाल, हर तरफ हो रही है चर्चा

क्या परमाणु बम को डिफ्यूज किया जा सकता है?

जिस तरह से किसी भी सामान्य बम को डिफ्यूज किया जाता है, उस तरह से परमाणु बम को डिफ्यूज नहीं किया जा सकता। दरअसल, यह न्यूक्लियर चेन पर निर्भर करता है, एक बार जब यह शुरू हो जाता है, तो इसे रोकना बहुत मुश्किल होता है। परमाणु बम न्यूक्लियर विखंडन की एक चेन रिएक्शन को ट्रिगर करके काम करते हैं, जहां परमाणु विभाजित होते हैं और ऊर्जा छोड़ते हैं और अधिक न्यूट्रॉन छोड़ते हैं। इससे आगे विखंडन होता है। एक बार परमाणु बम की चेन रिएक्शन शुरू हो जाने के बाद इसे रोकने का कोई तरीका नहीं है।

खुद को कैसे बचाएं?

एक अमेरिकी वेबसाइट पर रेडिएशन एनर्जी से खुद को बचाने के कुछ उपाय बताए गए हैं। इसमें लिखा है कि अगर आपको परमाणु हमले की पहले से चेतावनी है, तो ऐसी जगह छिप जाएं जहां आप इससे सुरक्षित रह सकें। इसके लिए जमीन के अंदर 4-5 मीटर कंक्रीट की दीवार का बंकर बनाकर और फिर लेड लाइनिंग लगाकर विस्फोट और रेडिएशन से बचा जा सकता है। हालांकि, यह एक अस्थायी सुरक्षा है। यदि कोई उस क्षेत्र से बाहर निकल सकता है, तो वहां से चले जाना सबसे अच्छा और अंतिम उपाय है।