India News (इंडिया न्यूज), India Nuclear Power: एक नई रिपोर्ट के अनुसार, परमाणु हथियारों के मामले में भारत ने छठे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और देश के पास इस समय 172 परमाणु हथियार हैं। यह रिपोर्ट स्वीडिश थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा जारी की गई है, जो वैश्विक सुरक्षा और युद्ध से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण करता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, भारत की परमाणु शक्ति न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

किस देश के पास है सबसे ज्यादा परमाणु हथियार?

SIPRI के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस और अमेरिका के पास हैं। रूस के पास 4,380 परमाणु हथियार हैं, जबकि अमेरिका के पास 3,708 परमाणु हथियार हैं। भारत के पड़ोसी और प्रतिस्पर्धी चीन के पास 500 परमाणु हथियार हैं, जो भारत के 172 हथियारों से कहीं ज्यादा है। इसके अलावा पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं, जो भारत से थोड़े कम हैं, लेकिन पाकिस्तान की रक्षा नीति में परमाणु हथियारों का अहम स्थान है। 

Bageshwar Baba News: आखिरकार ग्रहस्थ जीवन को राजी हो गए हनुमान भक्त बागेश्वर बाबा, शादी और लड़की पर ऐसा क्या बोले जो खुला रह गया भक्तों का मुंह?

क्या है भारत की परमाणु नीति?

भारत के 172 परमाणु हथियारों का दावा दर्शाता है कि देश ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परमाणु शक्ति को एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना लिया है। हालांकि, भारत की परमाणु नीति “नो फर्स्ट यूज” (NFU) सिद्धांत पर आधारित है, जिसका अर्थ है कि भारत कभी भी पहले परमाणु हमला नहीं करेगा।

क्या है अन्य देशों का हाल?

अगर हम अन्य देशों की बात करें तो फ्रांस के पास 290 परमाणु हथियार हैं, इंग्लैंड के पास 225 और इजरायल के पास 90 परमाणु हथियार हैं। उत्तर कोरिया भी एक परमाणु शक्ति बन चुका है, जिसके पास 50 परमाणु हथियार हैं, हालांकि यह अभी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर रूप से विवादित है।

Elon Musk की बेटी ने पिता को लेकर किया ऐसा खुलासा, दुनिया के सबसे अमीर शख्स की मानसिकता जान आ जाएगी धिन्न, हर तरफ हो रही है चर्चा