India News (इंडिया न्यूज),Islamic Countries Army: मध्य पूर्व की टेंशन ने जंग की स्थिति को पैदा कर दिया है। जहां एक तरफ इजरायल है, तो दूसरी तरफ ईरान, हिजबुल्लाह, हमास, हुती और अन्य कई मुस्लिम देश है। वहीं कई अन्य मुस्लिम देश भी अब इजरायल का विरोध वैश्विक मंच से करने लगे हैं। जिसका सीधा मतलब है कि अगर जंग हुई तो वो लोग ईरान और उसके समर्थित संगठनों के साथ खड़े हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से मुस्लिम देश मजबूत हैं।
सऊदी-अल्जीरिया की सैन्य शक्ति
ग्लोबल फायर इंडेक्स के अनुसार, मुस्लिम देशों में अल्जीरिया 7वें नंबर पर है। लेकिन दुनिया के 145 देशों में सैन्य शक्ति के मामले में यह देश 26वें नंबर पर है। वहीं क्षेत्रफल के हिसाब से यह अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है। अल्जीरिया में कुल 3,25,000 सक्रिय सैनिक हैं। वहीं सऊदी अरब सैन्य शक्ति सूचकांक में 23वें नंबर पर है। इस देश का रक्षा बजट 71 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। सऊदी के पास 4 लाख सैनिक हैं, लेकिन सऊदी के पास रिजर्व फोर्स नहीं है। सऊदी अरब के पास 914 विमान हैं, जिनमें से 238 लड़ाकू विमान हैं। वर्तमान में सऊदी अरब सैन्य शक्ति के मामले में बहुत कमजोर है।
ईरान-मिस्र करेंगे खेला
बता दें कि सैन्य शक्ति के मामले में मिस्र दुनिया में 15वें नंबर पर है। मिस्र की सेना में 12 लाख से ज़्यादा सैनिक हैं। मिस्र की सेना में 4 लाख से ज़्यादा सक्रिय और करीब 5 लाख रिजर्व सैनिक हैं। मिस्र के पास 1 हज़ार से ज़्यादा विमान हैं, जिनमें से 238 लड़ाकू विमान हैं। वहीं ईरान इस समय इजरायल से प्रतिस्पर्धा कर रहा है। इस देश का रक्षा बजट करीब 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। ईरान की सेना में कुल 11,80,000 सैनिक हैं, जिनमें से 6,10,000 सक्रिय और 3,50,000 रिजर्व सैनिक हैं। ईरान के पास 551 विमान हैं, जिनमें से 186 लड़ाकू विमान हैं। मिसाइलों के मामले में भी ईरान काफी आगे है।
इंडोनेशिया-पाकिस्तान आए साथ तो क्या होगा?
इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है। जहां 10 लाख से ज्यादा सैनिक हैं। इंडोनेशिया की सेना में 4 लाख सक्रिय और 4 लाख रिजर्व सैनिक हैं। 2,50,000 अर्धसैनिक बल हैं। इस देश के पास 474 विमान हैं, जिनमें से 41 लड़ाकू विमान है। वहीं सैन्य शक्ति के मामले में पाकिस्तान दुनिया में 9वें स्थान पर है और मुस्लिम देशों में दूसरा सबसे शक्तिशाली देश है। पाकिस्तान के पास परमाणु शक्ति भी है। पाकिस्तान का रक्षा बजट 63 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। पाकिस्तान की सेना में 17 लाख से ज़्यादा सैनिक हैं, जिनमें से 6,54,000 सक्रिय और 5,50,000 रिज़र्व सैनिक हैं।
तुर्की जंग को कितना करेगा प्रभावित
वर्ल्ड फायर पावर इंडेक्स के अनुसार, सैन्य शक्ति के मामले में तुर्की दुनिया में 8वें स्थान पर है। इस देश का रक्षा बजट 40 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। वहीं तुर्की की सेना में 3,55,200 सक्रिय सैनिक हैं, जबकि 3,78,700 रिज़र्व सैनिक हैं। इसके अलावा 1,50,000 अर्धसैनिक बल हैं। तुर्की की वायुसेना के पास 1 हज़ार से ज़्यादा विमान हैं, जिनमें से 205 लड़ाकू विमान हैं।