India News (इंडिया न्यूज), World’s Most Expensive Cow: ब्राजील में ‘वियाटिना-19’ नाम की नेलोर गाय 4 मिलियन डॉलर (करीब 33 करोड़ रुपये) में बिकी है। अब सवाल उठता है कि यह गाय इतनी महंगी क्यों है? आइए इस रहस्य से पर्दा उठाते हैं और जानते हैं कि इस गाय में क्या खास है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, गायों का मतलब सिर्फ दूध देना नहीं होता, बल्कि कुछ खास नस्लों की कीमत उनके असाधारण गुणों की वजह से बहुत ज्यादा होती है। दुनिया में कई ऐसी नस्लें हैं जो अपनी अनोखी खूबियों की वजह से लाखों-करोड़ों में बिकती हैं। 

ब्राजील की इस गाय ने रच दिया इतिहास

जापान की वाग्यू और भारत की ब्राह्मण गायें इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं। ये गायें गर्मी में भी आसानी से जिंदा रह सकती हैं और इनकी नस्ल को बहुत शुद्ध माना जाता है। यही वजह है कि पूरी दुनिया में इनकी मांग बनी रहती है। ब्राजील के मिनास गेरैस में ‘वियाटिना-19’ नाम की इस गाय ने इतिहास रच दिया है। यह अब तक की सबसे महंगी नेलोर नस्ल की गाय बन गई है। इस गाय का वजन 1,101 किलोग्राम है, जो किसी भी आम गाय से दोगुना है। यह गाय न केवल अपनी भारी भरकम कीमत के लिए मशहूर है, बल्कि इसकी खास शारीरिक संरचना भी इसे दुनिया की सबसे अनोखी गाय बनाती है।

ननद हो तो Priyanka Chopra जैसी, भाभी को लाने से पहले किया ऐसा इंतजाम, Video दिख गई तैयारियों की पहली झलक

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘वियाटिना-19’ न केवल सबसे महंगी गाय है, बल्कि खूबसूरती के मामले में भी यह सबसे बेहतरीन है। इसने ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज कराया है और ‘चैंपियंस ऑफ द वर्ल्ड’ प्रतियोगिता में ‘मिस साउथ अमेरिका’ का खिताब भी जीता है। इसकी सफेद, चमकदार त्वचा, लचीली त्वचा और उठा हुआ कूबड़ इसे और भी खास बनाता है। इन खूबियों की वजह से यह गर्म इलाकों में ज्यादा आसानी से रह सकती है और मजबूत भी रहती है।

1500 रुपये के लिए हेडमास्टर कर रहे थे परीक्षा में धांधली, नाराज अभिभावकों का फूटा गुस्सा, स्कूल में हुआ बवाल