India News (इंडिया न्यूज),Pakistan Train Hijack:पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक के बाद बलूचिस्तान के लड़ाकों द्वारा जारी की गई बंधकों की सूची ने पाकिस्तानी सेना की काफी फजीहत कर दी है। बंधकों की सूची में मेजर रैंक के एक अधिकारी का नाम भी शामिल है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने पूरे विवरण के साथ 180 बंधकों की सूची जारी की है। बीएलए के मुताबिक, ज्यादातर सैनिक जफर एक्सप्रेस में इकोनॉमी बर्थ पर यात्रा कर रहे थे। इस दौरान एक मेजर रैंक का अधिकारी भी अपनी पत्नी के साथ थर्ड एसी बोगी में यात्रा कर रहा था। उन्हें भी बीएलए के लड़ाकों ने बंदी बना लिया है। गिरफ्तार मेजर का नाम एम अहसान जाविद है।
BLA ने जारी किया सैनिकों का विवरण
बीएलए ने पकड़े गए सैनिकों का विवरण जारी किया बीएलए द्वारा साझा की गई विस्तृत जानकारी के अनुसार, मेजर रैंक का अधिकारी एसी स्लीपर बर्थ पर यात्रा कर रहा था, जबकि 6 अधिकारी एसी स्टैंडर्ड बोगी में यात्रा कर रहे थे। बाकी सभी सैनिक इकोनॉमी बर्थ पर यात्रा कर रहे थे। जफर एक्सप्रेस एक पैसेंजर टाइप ट्रेन है। बीएलए ने बंदी बनाए गए सैनिकों के फोन नंबर भी साझा किए हैं। इसके साथ ही BLA ने अपनी मांग भी पाकिस्तानी सेना को बता दी है।
इंटेलिजेंस की विफलता पर भी सवाल
ट्रेन हाईजैक के बाद पाक सेना पहले से ही आलोचनाओं का सामना कर रही थी। मेजर रैंक के अधिकारी का नाम सामने आने के बाद सेना बैकफुट पर है। कहा जा रहा है कि इतनी बड़ी सेना ट्रेन से कैसे जा रही थी? इंटेलिजेंस की विफलता पर भी सवाल उठ रहे हैं। जफर एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर तक चलती है। यह ट्रेन बलूचिस्तान के ज्यादातर हिस्सों को कवर करती है।बलूच सेना लंबे समय से बलूचिस्तान में पाक सेना के साथ मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ रही है।
30 जवानों की मौत
पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, अब तक 155 यात्रियों को हाईजैक से मुक्त कराया गया है। सेना का कहना है कि हमने इस दौरान 27 लड़ाकों को मार गिराया है। वहीं, बलूच सेना का कहना है कि यात्रियों को पहले ही रिहा करा लिया गया है। हमारे कब्जे में सिर्फ पाक सेना के जवान हैं।
BLA के मुताबिक, मुठभेड़ में अब तक 30 सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तान में सेना के खिलाफ BLA ने बड़ा मोर्चा खोल रखा है। पाक सेना का कहना है कि यह सब अफगानिस्तान के इशारे पर किया जा रहा है। पाक सेना के मुताबिक, BLA के लड़ाकों ने अफगानिस्तान के इशारे पर ट्रेन को हाईजैक किया है। पाकिस्तान का कहना है कि चीन के विकास कार्यों को रोकने के लिए आतंक फैलाया जा रहा है।
हजारों साल पुरानी बुरहानपुर में बेजोड़ होली की परम्पराएं, महिलाओं का अनोखा रूप हुआ Viral