India News (इंडिया न्यूज), Kazakhstan Plane Crash Update: कजाकिस्तान के अक्तौ शहर में दुर्घटनाग्रस्त हुए अजरबैजानी विमान के बारे में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जिस दिन दुर्घटना हुई थी उस दिन ये जानकारी सामने आई कि, पक्षियों से टकराने की वजह से ये दुर्घटना हुई है। दुर्घटना का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया था। फिर दुर्घटना होने से पहले विमान में लोगों की क्या स्थिति थी। उसके भी वीडियो वायरल हुए हैं। अब इस मामले में नया खुलासा होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, इस मामले में अजरबैजान एयरलाइंस का एक बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि, विमान बाहरी भौतिक और तकनीकी हस्तक्षेप के कारण कजाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में कुल 67 लोग सवार थे। इनमें से 38 लोगों की जान चली गई है। 

रुसी मिसाइल के कारण हुई दुर्घटना

अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर 190 विमान बाकू से रूस के चेचन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था। लेकिन ग्रोज्नी में कोहरे के कारण विमान उतर नहीं सका। इसके बाद यह कैस्पियन सागर की ओर बढ़ गया। लेकिन यह अपने मूल मार्ग से भटक गया था। कुछ ही देर बाद विमान अक्तौ शहर में समुद्र तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 29 यात्रियों को बचा लिया गया है। इस विमान दुर्घटना में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि, विमान दुर्घटना से कुछ समय पहले क्षेत्र में ड्रोन हमले हुए थे। एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह दुर्घटना रूसी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल के कारण हुई। 

मनमोहन सिंह की बहन इस वजह से अपने भाई को नहीं दे पाएंगी अंतिम विदाई, 10 साल तक मिली थी सुरक्षा

रिपोर्ट में कही गई ये बात

विमान दुर्घटना को लेकर एक रिपोर्ट सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि, मिसाइल गलती से दागी गई थी। हालांकि, बाद में रूस ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। इस मामले में रूस का बयान भी सामने आया है। जिसमें कहा गया कि, हमने उतरने का विकल्प दिया था। रूस के विमानन नियामक ने शुक्रवार (27 दिसंबर, 2024) को कहा कि, बुधवार (25 दिसंबर, 2024) को कजाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुए अजरबैजान एयरलाइंस के विमान ने घने कोहरे और यूक्रेनी ड्रोन के बारे में स्थानीय अलर्ट के कारण अपना मार्ग बदलने का फैसला किया था। रोसावियात्सिया ने कहा कि विमान के कप्तान को अन्य हवाई अड्डों पर उतरने के लिए कहा गया था। लेकिन उन्होंने कजाकिस्तान के अक्तौ शहर में उतरने का फैसला किया।

महाभारत का वो बलशाली बालक जिसने अर्जुन को हराया? किया था ऐसा हाल कि धू-धू करके जल उठा था अर्जुन का रथ!