India News (इंडिया न्यूज), Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब तक जारी है। लाख कोशिशों के बावजूद कोई भी देश मानने को तैयार नहीं है। अब उत्तर कोरिया रूस को मदद कर रही है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में तानाशाह की सेना भी रूस के साथ युद्ध के मैदान में है। तानाशाह किम जोंग उन अपने दोस्त पुतिन की काफी मदद कर रहे हैं वो सेना और हथियारों से रूस की मदद कर रहे हैं। इसको लेकर लगातार अमेरिका आपत्ति जता रहा है। अमेरिका ने यहां तक कह दिया है कि यूक्रेन को अब उत्तर कोरियाई सैनिकों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए। हालांकि अब रूस ने सबके सामने अमेरिका को फटकार लगाई है।
अमेरिका के विरोध पर रूस ने भी किया पटलवार
रूस ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से फटकार लगाते हुए कहा कि, अगर अमेरिका समेत पश्चिम के देश यूक्रेन की मदद कर सकते हैं तो यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उत्तर कोरिया रूस की मदद क्यों नहीं कर सकता? रूस के यूएन दूत वसीली नेबेन्ज्या ने बुधवार को सवाल उठाया कि, जब पश्चिमी देश यूक्रेन की मदद करने का दावा कर सकते हैं तो फिर उत्तर कोरिया जैसे उनके सहयोगी यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मास्को की मदद क्यों नहीं कर सकते? हालांकि सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, यूक्रेन समेत अन्य देशों ने रूस की आलोचना की। सभी ने रूस पर उत्तर कोरिया से सैनिकों को तैनात करके संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
अमेरिका इस वजह से कर रहा विरोध
दक्षिण कोरिया के संयुक्त राष्ट्र राजदूत जुंकुक ह्वांग ने कहा कि आक्रामकता का समर्थन करना अवैध है और ये संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के खिलाफ है। वहीं, अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने बुधवार को कहा कि लगभग 10,000 उत्तर कोरियाई सैनिक पहले से ही पूर्वी रूस में हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि उनका इस्तेमाल यूक्रेन की सीमा के पास रूस के कुर्स्क क्षेत्र में सैन्य अभियानों का समर्थन करने के लिए किया जाएगा।
रुसी दूत ने किया पलटवार
रूसी दूत नेबेन्ज़्या ने आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के साथ रूस की सैन्य वार्ता अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं करती है। उन्होंने कहा, ‘अगर रूस और उत्तर कोरिया के बीच सहयोग के बारे में पश्चिमी देश जो कुछ भी कह रहे हैं, वह सच है, तो क्या केवल अमेरिका और उसके सहयोगियों को ही यूक्रेन की मदद करने का अधिकार है? क्या रूस के सहयोगियों को ऐसा कुछ करने का अधिकार नहीं है? हालांकि, रूस ने इस युद्ध में उत्तर कोरियाई सैनिकों की भागीदारी से इनकार नहीं किया है। रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से युद्ध चल रहा है।
मुस्लिम होकर भी हिंदूओं की तरह धूमधाम से दिवाली मनाते हैं ये सितारें, करते हैं ग्रैंड पार्टीज