India News (इंडिया न्यूज),Japan:जहां भारत के उद्योगपति हफ्ते के सातों दिन काम करने की बात करते हैं। वहीं जापान के की एक कंपनी अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए एक बेहतरीन ऑफर दे रही है। ओसाका स्थित ट्रस्ट रिंग कंपनी ने अपने कर्मचारियों को काम के दौरान शराब और हैंगओवर लीव का ऑफर दिया है। ऐसा करने का मकसद नए लोगों को आकर्षित करना और ऑफिस में आरामदायक माहौल बनाना है।
हैंगओवर लीव का ऑफर
ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों को अच्छी सैलरी और हाइक ऑफर करती हैं, लेकिन इस जापानी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को खुश करने का एक अलग तरीका चुना है। कंपनी काम के घंटों के दौरान अलग-अलग तरह की ड्रिंक देती है। ट्रस्ट रिंग कर्मचारियों को 2-3 घंटे की हैंगओवर लीव भी देती है।
कंपनी के सीईओ ने कही ये बात
बड़ी कंपनियों की तुलना में अपने सीमित बजट को देखते हुए ट्रस्ट रिंग के सीईओ ने कहा कि कंपनी एक अनूठा और मजेदार माहौल बनाने पर ध्यान दे रही है। सीईओ ने कहा, हम सैलरी के मामले में प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते, लेकिन हम एक मजेदार और आरामदायक माहौल दे सकते हैं, जिससे लोग हमारे साथ बने रहना चाहें।
कंपनी के सीईओ अपने कर्मचारियों के साथ शराब भी पीते हैं। वह कंपनियों के नए कर्मचारियों का खुद परिचय भी कराते हैं।
ओवरटाइम के लिए भी मुआवज़ा
कंपनी की शुरुआती सैलरी करीब 1,27,000 रुपये है। कर्मचारियों को 20 घंटे के ओवरटाइम के लिए भी मुआवज़ा दिया जाता है। लचीली कार्य संस्कृति और अतिरिक्त सुविधाओं का यह संयोजन शायद वही है जो कुछ कर्मचारी ऐसी नौकरी में चाहते हैं जो कार्यालय में एक दिन का आनंद लेने के लिए एक नया दृष्टिकोण प्रदान करती है।
सरस्वती पूजा पर लड़की ने लगाया ऐसा ठुमका, सोशल मीडिया पर भड़क गई आग, वीडियो देख खौल उठेगा सनातनियों का खून