India News (इंडिया न्यूज), Congo: कांगो के बुकावु शहर में गुरुवार को उस समय दहशत फैल गई। जब एम23 विद्रोही समूह के नेताओं की रैली में हुए विस्फोटों में 11 लोगों की मौत हो गई और 65 घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कांगो में सक्रिय इस विद्रोही संगठन ने सरकार पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

कांगो रिवर अलायंस (एएफसी) के नेता कॉर्नेल नांगा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हमले में 11 लोगों की जान चली गई और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि घायलों में से छह की हालत गंभीर है और उनका इलाज किया जा रहा है। यह विस्फोट उस समय हुआ जब नांगा समेत एम23 के नेता बुकावु में लोगों से मिल रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विस्फोट के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे, जबकि कई शव खून से लथपथ पड़े थे।

सरकार पर लगाया आरोप

एम23 विद्रोहियों ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर कांगो सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। एएफसी ने एक बयान में कहा कि हम किंशासा सरकार पर इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगाते हैं। यह हमला नागरिक आबादी को खत्म करने की सोची-समझी योजना का हिस्सा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि इस हमले के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों का किया ऐलान, टंकी फुल कराने से पहले यहां करें चेक

राष्ट्रपति ने इसे आतंकवादी हमला बताया

कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने इस हमले को आतंकवादी हमला बताया और आरोप लगाया कि यह हमला कांगो की धरती पर अवैध रूप से मौजूद विदेशी सेना द्वारा किया गया है। उन्होंने हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि उनकी सरकार इस घटना की बड़े स्तर पर जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, M23 विद्रोही समूह को पड़ोसी देश रवांडा से सैन्य समर्थन मिल रहा है और इस संगठन के लिए करीब 4,000 सैनिक लड़ रहे हैं। विद्रोहियों ने अब तक कांगो के कई बड़े शहरों पर कब्जा कर लिया है और हजारों निर्दोष लोगों की हत्या कर दी है। इस बढ़ते संघर्ष के कारण हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं, जिससे क्षेत्र में मानवीय संकट गहरा गया है।

नेपाल में रात के अंधेरे में महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके, भारत और पाकिस्तान में हिली धरती, डर के मारे थर-थर कांपने लगे लोग