India News (इंडिया न्यूज), Brunei: ब्रुनेई दक्षिण पूर्व एशिया का एक छोटा सा देश है। बोर्नियो द्वीप पर स्थित इस देश का पूरा नाम ब्रुनेई दारुस्सलाम है। हैप्पीनेस इंडेक्स में ब्रुनेई दुनिया के शीर्ष देशों में गिना जाता है। ब्रुनेई की सरकार हर साल गरीब लोगों को मुफ्त जमीन और घर मुहैया कराती है। इसके लिए सरकारी योजनाएं भी चलाई जाती हैं। क्षेत्रफल के लिहाज से ब्रुनेई भारत के सिक्किम से छोटा है। लेकिन संपत्ति के मामले में यह दुनिया में 13वें स्थान पर है। यहां के लोगों की प्रति व्यक्ति आय भारत से कई गुना ज्यादा है।
ब्रुनेई के सुल्तान के पास कितनी संपत्ति है?
ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह की गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है। सुल्तान के पास 30 बिलियन डॉलर (2.61 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा की संपत्ति है। सुल्तान हसनल बोल्कियाह का महल इस्ताना नूरुल इमान पैलेस गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक दुनिया का सबसे बड़ा रिहायशी महल है। यह महल 20 लाख वर्ग फीट में फैला हुआ है। उनके पास 7000 लग्जरी कारों का काफिला है। इसके अलावा उनके पास कई प्राइवेट जेट हैं।
आरबीएसई ने जारी किए कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
22 कैरेट सोने से बना है पैलेस का गुंबद
इस्ताना नूरुल ईमान पैलेस दुनिया के सबसे महंगे और आलीशान महलों में से एक माना जाता है। इसका निर्माण वर्ष 1984 में हुआ था। उस समय इसकी लागत करीब 50 अरब रुपए थी। इस्ताना नूरुल ईमान पैलेस का गुंबद 22 कैरेट सोने से बना है। इसमें 1700 कमरे, 250 से अधिक शौचालय और पांच स्विमिंग पूल हैं। इसकी पार्किंग इतनी बड़ी है कि एक बार में 200 से अधिक वाहन पार्क किए जा सकते हैं।
कितनी है आबादी?
ब्रुनेई की कुल आबादी करीब 4 लाख, 59 हजार है। देश की आधी आबादी राजधानी बंदर सेरी बेगावान में रहती है। ब्रुनेई की सीमा मलेशिया और दक्षिण चीन सागर से लगती है। छोटा देश होने के बावजूद ब्रुनेई दुनिया का 13वां सबसे अमीर देश है। कुछ साल पहले तक यह दुनिया के शीर्ष दस सबसे अमीर देशों में शामिल था, लेकिन बाद में इसकी रैंकिंग में गिरावट आई है। अगर ब्रुनेई की प्रति व्यक्ति आय की तुलना भारत से की जाए तो वह कहीं नहीं ठहरता।
प्रति व्यक्ति आय कितनी है?
ब्रुनेई की प्रति व्यक्ति आय भारत से करीब 15 गुना ज्यादा है। ब्रुनेई में प्रति व्यक्ति आय करीब 35000 अमेरिकी डॉलर है। जबकि भारत में प्रति व्यक्ति आय 2393 अमेरिकी डॉलर (2022 के आंकड़ों के मुताबिक) है। इस मामले में ब्रुनेई दक्षिण पूर्व एशिया में सिंगापुर के बाद दूसरे नंबर पर है। ब्रुनेई की आय का मुख्य स्रोत तेल और प्राकृतिक गैस भंडार हैं, जिसे वह कई देशों को निर्यात करता है। ब्रुनेई एक कट्टर इस्लामिक देश है। साल 2014 से यह देश सख्त शरिया कानून का पालन करता है।
साल 2019 में बना कानून
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, साल 2019 में ब्रुनेई सरकार एक कानून लेकर आई। जिसमें समलैंगिक यौन संबंध और व्यभिचार के मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को पत्थर मारकर मार डालने का प्रावधान था। यहां के कानून इतने सख्त हैं कि चोरी जैसे छोटे-मोटे अपराध के लिए भी हाथ-पैर काटने तक की सजा मिलना आम बात है। इस कानून की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी आलोचना भी हुई थी।